Monday, February 23, 2026

              कोरबा : 3 दिन बाद नहर में मिला युवती का शव, नहाते समय हुई थी लापता, भाई बोला- बहन को आता था तैरना; फिर भी डूब गई

              KORBA: कोरबा के दर्री जमनीपाली क्षेत्र में एक युवती का शव जल संसाधन विभाग की नहर में मिला है। युवती का शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। इस बीच मृतका की पहचान उसके भाई अमित जायसवाल ने की। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

              दरअसल, दर्री बस्ती निवासी ममता जायसवाल दो दिन पहले रविवार 10 मार्च को ​​​​​नहाने के लिए पास के नहर में गई थी। जहां वह नहाने के दौरान अचानक लापता हो गई थी। ममता के लापता होने के बाद स्थानीय स्तर पर उसकी तलाश की जा रही थी। नागरिकों के साथ-साथ पुलिस और गोताखोर ममता की खोजबीन में लगे हुए थे।

              नहर में बहते हुए आ रहा था शव

              घटना के तीसरे दिन नहर के एक स्थान पर उसे मृत स्थिति में पाया गया। स्थानीय नागरिक रमेश ने बताया कि नहर में बहते हुए एक शव आ रहा था, जिस पर वे लोग हरकत में आए और इसकी जानकारी पुलिस को दी।

              बहन को आता था तैरना, फिर भी डूब गई

              भाई अमित ने बताया कि उसकी बहन ममता को तैरना आता था, लेकिन वह फिसलने के बाद नीचे गिरी तो फिर लापता हो गई। अचानक वह कैसे डूब गई यह उसके भी समझ से परे हैं। घटना के बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो उसके कपड़े नहर के ऊपर पड़े हुए थे। घटना के बाद से उसकी काफी खोजबीन की गई जहां आज उसकी नहर में लाश मिलने की जानकारी उसे मिली।

              पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

              दर्री थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि युवती की लापता होने की सूचना के बाद खोजबीन की जा रही थी, जहां उसका शव आज बरामद कर लिया गया है। युवती का शव बरामद करने के साथ पुलिस ने 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए कोरबा भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : वन परिक्षेत्र अधिकारी से आहरण-संवितरण अधिकार छीना

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कोण्डागांव वनमण्डल के मर्दापाल परिक्षेत्र...

                              रायपुर : बागबाहरा के 132/33 केवी उपकेंद्र की क्षमता 126 एमवीए पहुंची

                              ओवरलोड से राहत, अब 63 एमवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर...

                              रायपुर : सुकमा की 33 पंचायतों में मिशन कनेक्ट के तहत प्रशासन की दस्तक

                              अंत्योदय के कल्याण भावना के साथ अधिकारी पहुँचे गाँव-गाँवशासकीय...

                              रायपुर : मिशन कनेक्ट से सुकमा में सुदृढ़ हुआ जनविश्वास : इमली के पेड़ तले सजी चौपाल

                              हर घर जल आपूर्ति से पोंगाभेज्जी के ग्रामीण प्रसन्न विकास...

                              Related Articles

                              Popular Categories