Chhattisgarh : रायपुर में DSP की मां के गले से चेन लूटी, एक बाइक में बैठा रहा, दूसरे ने छीनी चेन; वारदात CCTV में कैद

        RAIPUR: रायपुर में DSP की मां से चेन स्नेचिंग की घटना हुई है। आरोपियों ने महिला को मॉर्निंग वॉक में अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया है। एक आरोपी बाइक पर बैठा रहा, तो दूसरे ने उतरकर चेन छीन ली। इसके बाद दोनों मौके से भाग गए। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

        दरअसल, 72 साल की बुजुर्ग महिला आशा कोरी ने थाने में FIR दर्ज कराई है कि, वो शुक्रवार की सुबह 6 बजे के करीब मॉर्निंग वॉक में टहल रही थी। वो जब शंकर नगर के सेक्टर-1 स्थित किशोर शॉपिंग मॉल के पास पहुंची। तभी पीछे से दो व्यक्ति आ गए।

        एक पैदल चलकर पास आया

        इनमें से एक युवक पैदल चलते हुए पीछे से महिला के पास आया। महिला कुछ समझ पाती। इसके पहले ही वे महिला के गले में पहनी हुई सोने की चेन खींच लिया। फिर दौड़कर अपने साथी की गाड़ी में बैठकर भाग गए। इस दौरान महिला जोरदार चीखी-चिल्लाई, लेकिन तब तक वे भाग चुके थे।

        जल्द होगी गिरफ्तारी

        पुलिस सूत्रों का दावा है कि आरोपी CCTV कैमरे में कैद हो गए है। एक आरोपी ने मुंह में पहना हुआ था। जबकि दूसरे का चेहरा नजर आ रहा है। सिविल लाइन पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी विनय बघेल ने कहा कि जल्द ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

        DSP की मां होने की सूचना

        बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला आशा कोरी का बेटा पुलिस विभाग में ही DSP है। फिलहाल उसकी पोस्टिंग राजनांदगांव में है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाने के स्टॉफ भी आरोपियों की धड़पकड़ में जुट गए है।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में लगेंगे विशेष शिविर

                नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में आज से...

                बिलासपुर : एसईसीएल मुख्यालय के 09 कर्मियों के सेवानिवृत्त पर भावभीनी विदाई दी गयी

                बिलासपुर (BCC NEWS 24): एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त...

                Related Articles

                Popular Categories