कोरबा : सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपती को कुचला, नेशनल हाईवे पर 15 दिन में 5वीं मौत

        कोरबा: जिले में शनिवार दोपहर को नेशनल हाईवे-130 पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पाली थाना क्षेत्र की है।

        दरअसल, पाली से चैतमा के बीच ग्राम कपोट के पास पिकअप बोलेरो क्रमांक सीजी 12 बीडी 8231 काफी रफ्तार में थी। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मरने वाले पति-पत्नी की पहचान नहीं हो पाई है।

        बता दें कि नेशनल हाईवे-130 पर 15 दिन के भीतर यह पांचवी मौत है। स्थानीय लोगों ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाने पर नाराजगी जताई है।



                Hot this week

                KORBA : सेवा की कहानी : बिजली बिल की चिंता से राहत की ओर विष्णु कुमार का कदम

                प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत घर पर लगवाया...

                रायपुर : स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल

                शहरी स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के कार्यों में आएगी...

                Related Articles

                Popular Categories