Chhattisgarh : 2 साल की बच्ची से रेप, बर्तन धो रही थी मां; रोने की आवाज सुनकर गई तो नग्न हालत में भागा नाबालिग आरोपी

              कांकेर: जिले में 2 साल की बच्ची से रेप हुआ है। पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़के ने वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बच्ची के रोने पर आरोपी नग्न हालत में मौके से भाग निकला। घटना दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र की है।

              दुर्गुकोंदल थाना प्रभारी योगेश कुमार सोनी ने बताया कि वारदात 23 मार्च शनिवार शाम की है। बच्ची की मां शाम को घर की बाड़ी में बर्तन धो रही थी। इसी दौरान आरोपी ने घर में घुसकर मासूम बच्ची के साथ रेप किया।

              कांकेर जिले में 2 साल की बच्ची से रेप की वारदात।

              कांकेर जिले में 2 साल की बच्ची से रेप की वारदात।

              नग्न हालत में भाग रहा था आरोपी

              पुलिस ने बताया कि बच्ची के रोने पर उसकी मां घर में दाखिल हुई तो उसने नाबालिग आरोपी को नग्न हालत में भागते हुए देखा। बच्ची के भी शरीर पर कपड़े नहीं थे। इसके बाद उसने परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी।

              नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया गया

              परिजन ने बच्ची से रेप की घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित बच्ची की मां के शिकायत पर 24 मार्च रविवार को नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया गया है।

              आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया

              पुलिस ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले नाबालिग को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बिजली दरों में संशोधन से आम उपभोक्ताओं पर न्यूनतम असर

                              41 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को राहत14.5 लाख परिवारों को...

                              रायपुर : पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

                              इंडिया टुडे टूरिज्म समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में मिला...

                              रायपुर : जल जीवन मिशन: सुकली बना ‘हर घर जल’ का आदर्श ग्राम

                              सरपंच और ग्रामीणों की सहभागिता से हर घर तक...

                              Related Articles

                              Popular Categories