कोरबा : सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी, मानिकपुर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया, ऊंची पहुंच बताकर लोगों को बनाती थी शिकार

              KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा में सरकारी योजनाओं के नाम पर कई लोगों से ठगी करने वाली शातिर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ठगी की शिकायत पर साजदा बेगम को गिरफ्तार किया गया है। उस पर 420 ipc का प्रकरण दर्ज किया गया है। पूरा मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र का है।

              मानिकपुर पुलिस के कब्जे में आई साजदा बेगम कोरबा के बुधवारी इलाके की रहने वाली है। उस पर कई महिलाओं से छलकपट करने और रकम डकारने का आरोप है। कोरबा के मुड़ापार वार्ड की महिलाओं को उसने सरकारी योजना से लाभ दिलाने का झांसा दिया। अधिकारियों से अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देकर ठगी की।

              ठग महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

              ठग महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

              शिकायत पर महिला को गिरफ्तार किया गया

              चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि कई लोग साजदा बेगम के झांसे में आकर ठगी का शिकार हो गए, जिनकी शिकायत पर महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

              संकोच के कारण आगे नहीं आ रही महिलाएं

              पुलिस ने बताया कि इलाके में बहुत सारी महिलाओं के साथ योजनाओं के नाम से छलावा हुआ है, लेकिन वे संकोच के कारण आगे नहीं आ रही हैं। इसी धारणा के कारण ठग किस्म के लोगों की चाल सफल हो रही है। वे अपने व्यवसाय को हरा भरा करने में लगे हुए हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा

                              ग्रामोद्योग सचिव ने किसानों की आय बढ़ाने और धागाकरण...

                              रायपुर : संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

                              आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से...

                              रायपुर : अवैध गिट्टी परिवहन मामले में दो वाहन जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राजनांदगांव जिले में खनिजों के...

                              Related Articles

                              Popular Categories