BILASPUR : 16 साल की लड़की को बंधक बनाकर गैंगरेप, एक्स बॉयफ्रेंड ने नाबालिग दोस्तों के साथ किया अगवा; ब्रेक-अप से था नाराज

        BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार शाम 16 साल की लड़की से गैंगरेप किया गया। लड़की शाम को अपने घर लौट रही थी। इस दौरान नाबालिग एक्स बॉयफ्रेंड ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ लड़की को बंधक बना लिया और मारपीट कर सारी रात दुष्कर्म करते रहे। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, लड़की एक दुकान में काम करती है। वह शाम को दुकान से घर लौट रही थी। उसी समय उसका एक्स बॉयफ्रेंड अपने दो अन्य नाबालिग साथियों के साथ पहुंचा और उसे रोक लिया। इसके बाद वह लड़की को बातों में उलझाकर अपने साथ एक सूने मकान में ले गए।

        नाबालिग लड़की का बयान दर्ज कर पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया है।

        नाबालिग लड़की का बयान दर्ज कर पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया है।

        मारपीट कर बदमाशों ने किया गैंगरेप

        लड़की जब रात तक भी घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश करने के लिए निकले, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस बीच बुधवार सुबह लड़की किसी तरह उनके चंगुल से छूटी और घर पहुंचकर सारी बात बताई। इसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

        दो पकड़े गए, तीसरे की तलाश जारी

        थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर छापा मारा। वहां से दो लड़के पकड़े गए हैं। दोनों ही आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं लड़की का एक्स बॉयफ्रेंड भागा हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है।

        अफेयर और ब्रेक-अप से नाराज एक्स बॉयफ्रेंड

        पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी से लड़की का अफेयर चल रहा था। बाद में लड़की ने उससे ब्रेक-अप कर लिया। इसके चलते वह नाराज हो गया। शाम को जब लड़की काम से लौट रही थी तो आरोपी किसी दूसरे लड़के से बातचीत करने का आरोप लगाकर उसे अपने साथ ले गया। फिर दोस्तों के साथ मिलकर लड़की से गैंगरेप किया।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय स्वास्थ्य पर संगोष्ठी और जागरूकता रैली आयोजित

                विशेषज्ञों ने कम उम्र में हृदयघात, खानपान और शारीरिक...

                रायपुर : आयुष्मान योजना से जमुना बाई को मिला घुटने के दर्द से राहत का सहारा

                बालोद जिला अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन, दो दिन बाद...

                रायपुर : एशियन गेम्स में नीरू का स्वर्णिम निशाना, पदार्पण में ही रचा इतिहास

                महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को दिलाया स्वर्ण...

                Related Articles

                Popular Categories