कोरबा : पुल से नीचे गिरी बाइक, हादसे में एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे युवक की हालत गंभीर; तीसरा मौके से फरार

              कोरबा: जिले के अजगर बहार मार्ग पर बाइक सवार 3 युवक पुल से 20 फीट नीचे गिर गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरा युवक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, अजगर बहार साप्ताहिक बाजार से 3 युवक एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा बुधवार को रात 10 बजे हुआ। दूसरा युवक वहां गंभीर हालत में पड़ा रहा, वहीं तीसरा युवक साथियों की मदद करने के बजाय वहां से भाग गया।

              जिला अस्पताल परिसर में बैठे परिजन।

              जिला अस्पताल परिसर में बैठे परिजन।

              मृतक की पहचान शिशुपाल कंवर के रूप में हुई

              कुछ लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और 108 संजीवनी एक्सप्रेस मौके पर पहुंची। मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। उसकी शिनाख्त शिशुपाल कंवर (26) के रूप में हुई है। वो माखुपानी गढ़कटरा का रहने वाला था। उसके चाचा राम लाल ने बताया कि शिशुपाल अपने 2 दोस्तों के साथ साप्ताहिक बाजार गया था, वहां से लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गया। हादसे में घायल हुए एक युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन हेतु वित्तीय एवं बीमा संस्थाओं से चर्चा

                              राज्यसभा सांसद सुश्री  डोला सेन की  अध्यक्षता में निर्यातकों...

                              रायपुर : ओवररेटिंग मामले मे चार आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

                              छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाईरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories