CG News : मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ नेशनल हाइवे पर तेंदुए ने बछड़े को बनाया शिकार, शोर मचाने पर छोड़कर जंगल में भागा, स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल

              मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: जिले के खोंगापानी के पास शुक्रवार शाम मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा पर नेशनल हाइवे के किनारे तेंदुए को देखकर लोग सहम गए। तेंदुए ने एक बछड़े को शिकार के लिए पकड़ लिया और पेड़ पर चढ़ गया। शोर मचाने पर बछड़े को छोड़कर जंगल में जाकर छिप गया।

              जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में नागरिक मौके पर पहुंच गए। सूचना पर वन विभाग के कर्मियों के साथ प्रशासनिक अमला एवं पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सायरन बजाने से तेंदुआ पास के जंगल में चला गया। शुक्रवार शाम राहगीरों ने घुटरीटोला में नेशनल हाइवे के किनारे तेंदुआ दिखा। यह क्षेत्र नगर पंचायत खोंगापानी से लगा हुआ है।

              मौके पर पहुंचे तहसीलदार व पुलिस अधिकारी

              मौके पर पहुंचे तहसीलदार व पुलिस अधिकारी

              पहुंचे पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी

              सूचना पर मौके पर मनेंद्रगढ़ से डिप्टी रेंजर सहित अन्य कर्मी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मनेंद्रगढ़ तहसीलदार नीरज तिवारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा गाड़ी का हूटर बजाए जाने के बाद तेंदुआ भागकर जंगल में छिप गया। जिस बछड़े को तेंदुआ ने पकड़ा था, उसे मामूली चोटें आई हैं।

              जंगल में तेंदुए की तलाश में वनकर्मी एवं नागरिक

              जंगल में तेंदुए की तलाश में वनकर्मी एवं नागरिक

              तेंदुए की धमक से सहमे लोग

              मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सीमा पर घुटरी टोला के आसपास जंगल है। लोग निस्तार के लिए और महुआ बीनने के लिए जंगलों में भी जाते हैं। पहले भी क्षेत्र में तेंदुआ दिख चुका है। शुक्रवार को तेंदुआ स्पष्ट देखा गया। लोगों ने उसे कैमरे में कैद भी कर लिया है। वन विभाग ने लोगों को तेंदुए से सतर्क रहने की अपील की है। तेंदुए के आने से लोग सहमे हुए हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना

                              कार्टून कला बच्चों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच...

                              रायपुर : जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                              बलौदाबाजार के ऐतिहासिक विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य...

                              ​रायपुर : सीएम हेल्पलाइन का असर : किसान अस्मलाल की समस्या का हुआ तुरंत समाधान

                              बेनूर समिति को मिले शेष डीएपी वितरण के निर्देश​रायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories