Chhattisgrah : दिल्ली के टेनिस कोच की रायपुर में मौत, न्यू इंटरनेशनल टेनिस स्टेडियम में खिलाड़ियों को दे रहे थे ट्रेनिंग, कार्डियक अरेस्ट से गई जान

              RAIPUR: रायपुर में दिल्ली से आए एक टेनिस कोच की मौत हो गई। वो जोरा स्थित न्यू इंटरनेशनल टेनिस स्टेडियम में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे थे। तभी अचानक जमीन पर गिर गए। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट से मौत होना बताया है।

              मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। 30 मार्च से रायपुर में आयोजित होने वाले एशियन अंडर-14 प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें कई राज्यों के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। इस प्रतियोगिता में ट्रेनिंग देने के लिए दिल्ली से एक्सपर्ट कोच के तौर पर शरद कुमार राजपूत रायपुर पहुंचे थे।

              CPR की कोशिश भी फेल

              इस ट्रेनिंग के दौरान अचानक वह जमीन पर गिर गए।​​​​​​​​​​​​​​ उन्हें आसपास मौजूद लोगों ने सम्हाला। फिर उन्हें सीपीआर देने की भी कोशिश की गई। लेकिन वह भी नाकाम हो गई। इसके बाद कोच को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories