Chhattisgarh : वकील ने शादीशुदा महिला से रेप कर बनाया अश्लील VIDEO, पीड़िता और उसके परिजनों को भेजकर करने लगा ब्लैकमेल, बिहार से पकड़ाया आरोपी

              पुलिस गिरफ्त में आरोपी अधिवक्ता।

              सरगुजा: जिले में बिहार के वकील ने शादीशुदा महिला को होटल में बुलाकर रेप किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। उसी वीडियो को पीड़िता और उसके परिजनों को भेजकर ब्लैकमेल करने लगा। अब शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

              ​​​​​​पीड़िता ने 30 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, उसकी बहन साल 2022 में बिहार के किसी लड़के के साथ भाग गई थी। उसी दौरान अधिवक्ता रितिक रोशन निवासी समस्तीपुर के साथ दोस्ती हो गई। दोनों के बीच बातचीत भी होती थी।

              होटल में बुलाकर किया रेप, बनाया वीडियो

              अधिवक्ता रितिक रोशन ने विवाहित महिला को शादी करने का झांसा देकर सीतापुर स्थित लॉज में बुलाया और लगातार पांच दिनों तक रेप किया। सीतापुर स्थित उसकी बहन के रूम, जनवरी 2023 में समस्तीपुर बिहार और अंबिकापुर स्थित लॉज में 10 जनवरी 2024 से रूककर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। महिला की जानकारी में अश्लील वीडियो बनाया।

              बिहार से पकड़ा गया आरोपी

              इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी रितिक रोशन (45) को मोबाइल लोकेशन के आधार पर बिहार के समस्तीपुर गिरफ्तार किया है। वहां वो किराए के मकान में रहता था। आरोपी का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। जिसमें कई अश्लील वीडियो मिले हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


                              Hot this week

                              KORBA : कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण

                              एग्रीस्टेक पोर्टल में शत-प्रतिशत पंजीयन एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने बदली हितग्राही कौशिल्या बाई की जिंदगी

                              कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक का प्रेरणादायक सफररायपुर...

                              ​रायपुर : विशेष लेख : नए आशियानों से संवर रही हैं ग्रामीण नारायणपुर की खुशियाँ

                              ​रायपुर (विष्णु प्रसाद वर्मा, संत कुमार कच्छप, सहायक संचालक-...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

                              बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

                              Related Articles

                              Popular Categories