कोरबा : पिस्तौल और कारतूस के साथ 2 गिरफ्तार, हत्या और नकबजनी में नामजद आरोपी, जेल से बेल पर आया था बाहर

          कोरबा: जिले की सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी दिनेश सोनी और मनोज यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल, चार कारतूस और एक ब्लेड जब्त किया है। यह दोनों ही हत्या, चोरी, नकबजनी जैसे मामलों में आरोपी नामजद रहे हैं।

          एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मनोज यादव एक शातिर आरोपी है। उसके खिलाफ कई आपराधिक गंभीर मामले हैं जहां हाल ही में अभी जेल से बेल पर छूट कर आया हुआ था। उसके पास से पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। वहीं दिनेश सोनी जो दूसरा आरोपी है उसे खिलाफ भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

          हथियार के साथ गिरफ्तार हुए दो आरोपी

          इनके बारे में सूचना मिली थी कि ये दोनों आरोपी शहर में दहशत मचा कर रखे हुए थे और आने वाले समय में कोई बड़ी वारदात को कभी अंजाम दे सकते थे। मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया है और और हथियार के साथ इन्हें गिरफ्तार किया। वहीं अग्रिम कार्रवाई की गई है।

          आपराधिक तत्वों की निगरानी कर रही पुलिस

          पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि जनता का भरोसा जीतने के लिए पुलिस की ओर से लगातार काम किया जा रहा है। हर स्तर पर पुलिस की गतिविधियां जारी हैं। लोगों से कहा गया है कि अगर उनके आसपास के इलाके में संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधियां संचालित हो तो जरूर इसकी सूचना पुलिस को दें।

          बता दें कि अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए कोरबा जिले की पुलिस लगातार काम कर रही है। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए आपराधिक तत्वों की निगरानी करने के साथ कार्रवाई का दौर जारी है। पुलिस ने इसी सिलसिले में दो गंभीर आरोपियों से हथियार और कारतूस जब्त कर उन्हें जेल भेजा है।



                    Hot this week

                    रायपुर : आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

                    कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आईसीएआर-आईआईएचआर बेंगलुरु का किया...

                    रायपुर : नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन में रायपुर की मोनिका यादव लापता

                    आपदा के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने नागरिकों की सहायता...

                    रायपुर : मुख्यमंत्री के निर्देश पर कृषि विभाग की सख्त कार्रवाई

                    मेसर्स बालाजी कृषि केन्द्र सहित 34 कीटनाशक कंपनियों को...

                    Related Articles

                    Popular Categories