CG : गाड़ी ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में युवक की मौके पर मौत; चेहरा बुरी तरह से कुचला

        सूरजपुर: जिले के ग्राम परी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक का चेहरा बुरी तरह से कुचल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला भैयाथान थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, विश्रामपुर का रहने वाला युवक अजीत ठाकुर किसी काम से भैयाथान गया था। बुधवार शाम अपनी बाइक से वो वहां से विश्रामपुर अपने घर जाने के लिए निकला। युवक ग्राम परी के मल्टीप्लेक्स के पास पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

        हादसे में युवक ने मौके पर तोड़ा दम

        हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका पूरा चेहरा लहूलुहान हो गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

        फरार आरोपी की तलाश जारी

        पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी किस ओर भागा है, इस बात का पता चल सके।



                Hot this week

                रायपुर : ‘नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश

                जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं...

                रायपुर : नारकोटिक्स के वित्तीय नेटवर्क पर प्रहार के लिए प्रभावी जांच जरूरी – एडीजी अमित कुमार

                पुलिस मुख्यालय में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर...

                Related Articles

                Popular Categories