कोरबा : बालको रेंज के जंगल में लगी भीषण आग, धू-धूकर जले कई पेड़-पौधे, छोटे वन्यजीवों की जान को खतरा

              कोरबा: जिले के बालको रेंज में आने वाले भटगांव के पास जंगल में आग लगी है। आग की लपटें दूर से ही नजर आ रही हैं, इसके बावजूद अभी तक वनकर्मियों ने इस पर काबू पाने की कोशिश नहीं की है। जिस क्षेत्र में आग लगी है, वहां बड़ी तादाद में इमारती लकड़ियों के पौधे और तमाम किस्म की वनस्पतियां जलकर खाक हो गई हैं।

              जंगल में आग लगने से वन्यजीवों की जान को खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों की मानें तो कई छोटे-बड़े पेड़-पौधे आग की चपेट में आकर झुलस गए हैं। इससे पहले कोरबा में मार्च के महीने में भी बालको रेंज के जंगल में भीषण आग लग गई थी। रोगबहरी और जामबहार के बीच के जंगल का बड़ा इलाका आग से जल गया था। आग से बड़ी मात्रा में पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए थे।

              बालको रेंज में आने वाले भटगांव के पास जंगल में आग लगी है।

              बालको रेंज में आने वाले भटगांव के पास जंगल में आग लगी है।

              हर साल गर्मी के मौसम में जंगलों में भीषण आग लगती है। इस आग से जंगल में रहने वाले छोटे वन्य प्राणियों की मौत हो जाती है। पेड़-पौधे झुलस जाते हैं। हालांकि वन विभाग ये दावा करता है कि आग को रोकने के उनके पास पर्याप्त इंतजाम हैं, लेकिन जब घटना होती है, तब ये दावे बेकार साबित होते हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : अवैध गिट्टी परिवहन मामले में दो वाहन जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राजनांदगांव जिले में खनिजों के...

                              रायपुर : स्वस्थ बच्चे ही देश का मजबूत भविष्य – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                              कुपोषण के खिलाफ बलौदाबाजार की बड़ी पहल-सुपोषित बचपन अभियान...

                              रायपुर : पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी

                              छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़...

                              Related Articles

                              Popular Categories