Sunday, February 22, 2026

              रायगढ़ : फेसबुक फ्रेंड ने लड़की को बदनाम करने की दी धमकी, गंदे-अश्लील कमेंट्स कर किया परेशान, बदनाम नहीं करने के लिए मांगे रुपए; आरोपी गिरफ्तार

              रायगढ़: जिले के लैलूंगा पुलिस ने किशोर बालिका को बदनाम करने और परिवार वालों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने वाले आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को शनिवार को उसके गांव के पास से हिरासत में लिया गया। आरोपी हर्षित यादव से पूछताछ कर महत्वपूर्ण साक्ष्य की जब्ती कर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।

              जानकारी के मुताबिक, साल 1 अगस्त 2023 में बालिका के पिता ने थाना लैलूंगा में आरोपी युवक हर्षित यादव उर्फ हेमंत यादव (21 साल) निवासी पत्थलगांव (जशपुर) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया था। पिता ने बताया कि उसकी लड़की का पत्थलगांव के हर्षित यादव से फेसबुक में परिचय हुआ। हर्षित यादव आए दिन लड़की पर भद्दे और अश्लील कमेंट्स कर परेशान करने लगा था।

              बदनाम नहीं करने के लिए मांगे रुपए

              इसकी जानकारी लड़की ने अपने माता-पिता को बताई। लड़की के पिता ने हर्षित को मोबाइल पर कॉल कर समझाया लेकिन युवक नहीं माना। इसके बाद युवक लड़की को और परेशान करने लगा। 1 अगस्त 2023 को हर्षित ने कॉल कर लड़की की शादी दूसरे के साथ नहीं होने देने की बात कहकर धमकी दी और बदनामी से निजात पाने के लिए घरवालों से रुपयों की मांग करने लगा।

              रिपोर्ट दर्ज कर होने के बाद से फरार था युवक

              इसके बाद लड़की के पिता के लिखित आवेदन पर थाना लैलूंगा में आरोपित हर्षित यादव के खिलाफ कई धाराओं में और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद आरोपित को अपराध पंजीबद्ध होने की जानकारी मिलने पर वह फरार हो गया था।

              पतासाजी के लिए लगाए थे मुखबिर

              पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने क्राइम मीटिंग पर फरार आरोपी की शीघ्र पतासाजी, गिरफ्तारी के निर्देश एसडीओपी धरमजयगढ़ और थाना प्रभारी लैलूंगा को दिया गया था। इसके बाद थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगडे ने फरार आरोपी की पतासाजी के लिए आरोपी के गांव के आसपास मुखबिर लगाकर रखा था।


                              Hot this week

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माणाधीन पुल के कार्य का किया औचक निरीक्षण

                              धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, ठेकेदार पर दंडात्मक कार्रवाई...

                              Related Articles

                              Popular Categories