Sunday, February 22, 2026

              BILASPUR : महिला डॉक्टर सुसाइड केस में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का एंगल, पति के कारोबारी दोस्त से थे संबंध; ब्रेकअप हुआ तो जान दे दी, प्रेमी गिरफ्तार

              बिलासपुर: जिले में महिला डॉक्टर के सुसाइड केस में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामला सामने आया है। महिला डॉक्टर का अपने पति के दोस्त रियल स्टेट कारोबारी और जिम संचालक से अफेयर था। पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

              वहीं, इस मामले में महिला के मायके वालों ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। लेकिन, पुलिस ने डॉक्टर पति के खिलाफ सबूत नहीं मिलने का दावा किया, इसीलिए उसे आरोपी नहीं बनाया गया। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

              पुलिस ने सूरज पांडेय को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

              पुलिस ने सूरज पांडेय को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

              11 मार्च को मायके में लगाई थी फांसी

              दरअसल, जिला अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर रही डॉ पूजा चौरसिया (31) ने तिफरा के बाबजी कॉलोनी स्थित अपने मायके में 11 मार्च को फांसी लगा ली थी। पति डॉ अनिकेत कौशिक (35) और रियल स्टेट कारोबारी दोस्त सूरज पांडेय फंदे से उतारकर उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

              5 साल पहले की थी लव मैरिज

              पूजा के पति डॉ अनिकेत भी जिला अस्पताल में पदस्थ हैं। 2018 में अनिकेत की दोस्ती पूजा से हुई थी। इसके बाद अगले साल 2019 में दोनों ने लव मैरिज कर ली। फिर बाद में घरवालों की मर्जी से पूरे रीति-रिवाज से भी शादी हुई। इसके बाद पति-पत्नी शहर के अशोक नगर में रहने लगे।

              परिजन ने पति पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

              पूजा की मां भी स्वास्थ्य विभाग में है, भाई अमेरिका में रहता है। इसलिए माता-पिता अमेरिका गए थे। लौटने के बाद उन्होंने पूजा के पति डॉ अनिकेत पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। घटना के बाद उन्होंने अपनी बेटी की मौत के लिए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी।

              महिला डॉक्टर की मौत के बाद मायके वालों ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

              महिला डॉक्टर की मौत के बाद मायके वालों ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

              अब पुलिस ने दोस्त को बनाया आरोपी

              सिरगिट्‌टी थाना प्रभारी भारती मरकाम ने बताया कि जांच में पता चला कि डॉ पूजा की दोस्ती सरकंडा के रघु विहार कॉलोनी निवासी सूरज पांडेय (29) से थी। वह उसके पति का दोस्त है और रियल स्टेट कारोबारी भी है। इन दोनों के बीच अफेयर था।

              जांच में पता चला कि सूरज पूजा से मारपीट भी करता था। इसी बीच उसने पूजा से बातचीत करना बंद किया। ये बात पूजा को नागवार गुजरा और उसने जान दे दी। जांच के बाद पुलिस ने सूरज पांडेय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर उसे अरेस्ट किया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : ट्रिपल आईटी में 17 – 18 मार्च को होगा छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक सम्मेलन

                              प्रत्येक विषय-धारा में चयनित युवा वैज्ञानिक को 21 हजार...

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माणाधीन पुल के कार्य का किया औचक निरीक्षण

                              धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, ठेकेदार पर दंडात्मक कार्रवाई...

                              Related Articles

                              Popular Categories