KORBA : हिंदू नववर्ष पर उमडा आस्था का जन सैलाब, कोरबा की धरती पर उतरे भगवान शिव और श्रीराम, 2 किलोमीटर तक सड़क पर रही श्रद्धालुओं की भीड़

              KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा में हिंदू नववर्ष के अवसर पर शहर में कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर और सीतामढ़ी चौक राम जानकी मंदिर से निकाली गई। यात्रा में डेढ़ से 2 किलोमीटर तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। ढलती शाम के बीच सजावट की रोशनी में झांकियों को देखने के पूरा शहर सड़क पर उतर आया।

              आयोजन को मूर्त रूप देने के लिए महीनेभर से तैयारी की जा रही थी। सर्व हिंदू समाज के तत्वाधान में कोसाबाड़ी से शोभायात्रा शाम पांच बजे धुमाल बैंड के साथ निकाली गई। झांकी में देवी-देवताओं को देखने बच्चे और युवाओं से लेकर हर की नयनाभिराम झांकी को देख कर

              कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर और सीतामढ़ी चौक राम जानकी मंदिर से निकाली गई।

              कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर और सीतामढ़ी चौक राम जानकी मंदिर से निकाली गई।

              शहर के दो स्थानों से निकली शोभायात्रा

              कोसाबाड़ी से घंटाघर, बुधवारी, सीएसईबी से होते हुए टीपी नगर मार्ग से चलकर टैगोर उद्यान में झांकी समाप्त हुई। दूसरी शोभा यात्रा राम जानकी मंदिर सीतामढ़ी से शुरू हुई। इसमें में दक्षिण भारत की तितली नृत्य, काली का रौद्र रूप, वाराणसी के शिव अघोरी दल और राम दरबार की झलक देखने को मिली।

              शहरों में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़।

              शहरों में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़।

              कानून व्यवस्था बनाए रखने 400 जवानों की तैनाती

              पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की अगुवाई में लोगों को जाम से बचाने और यातायात को सामान्य बनाए रखने के लिए पहले से ही अलग रूट निर्धारित कर दिया गया था। वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 400 जवानों की तैनाती कोसाबाड़ी से लेकर सीतामढ़ी के मध्य की गई थी।


                              Hot this week

                              रायपुर : दो खाद दुकानों की बिक्री 21 दिन के लिए प्रतिबंधित

                              खाद वितरण में गड़बड़ी का मामलारायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : मधुमक्खी पालन : कम लागत में ज्यादा मुनाफे का बेहतर विकल्प

                              राष्ट्रीय बागवानी मिशन से किसानों को मिल रहा प्रोत्साहन,...

                              Related Articles

                              Popular Categories