KORBA : घर के बाथरूम में मिली थी नवविवाहिता की लाश, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, ससुराल वालों ने किया था प्रताड़ित

              KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा में नवविवाहिता 22 वर्षीय प्रीति जांगड़े की मौत केस में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शादी के 8 महीने बाद ही महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक ससुराल वालों ने खुदकुशी के लिए उकसाया था। पूरा मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

              मिली जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय प्रीति जांगड़े की संदिग्ध अवस्था में चिप हाउस SBS कॉलोनी के आवास में मौत हुई थी। वह बिलाईगढ़ की रहने वाली थी, जिसकी शादी DJ कारोबार से जुड़े गौरव से पिछले साल हुई थी।

              संदिग्ध हालत में मिली थी महिला की लाश।

              संदिग्ध हालत में मिली थी महिला की लाश।

              ससुराल वालों की वजह से बेटी की मौत

              शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल में अनबन के हालात बन गए थे। यहां पर प्रताड़ना का सिलसिला भी कायम था। प्रीति ने कई बार अपने परिजनों को जानकारी दी थी। परिजनों के मुताबिक उसकी मौत ससुराल वालों की वजह से हुई थी। ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया था।

              पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया।

              पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया।

              कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल

              मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि कुछ दिन पहले एक नवविवाहिता की घर के बाथरूम में लाश मिली थी। जांच के बाद मामला दर्ज किया गया था, जहां उसके पति को गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : रैंप योजना से सुकमा के उद्यमियों को मिली डिजिटल कारोबार की नई दिशा

                              डिजिटल इंटीग्रेशन कार्यक्रम में 100 उद्यमियों ने सीखे ऑनलाइन...

                              Related Articles

                              Popular Categories