जांजगीर-चांपा : बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, बाइक पेड़ से टकराई, मौके पर मौत; आने वाली थी बारात

            जांजगीर-चांपा: जिले FCI गोदाम के पास सड़क किनारे तेज रफ्तार बाइक सवार पेड़ से टकरा गया। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरलीडीह का है।

            मृतक युवक की पहचान मंथन सोल्डे (18) वर्ष निवासी अकलतरा वार्ड नंबर 16 के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

            बड़ी बहन की हो रही शादी

            जानकारी के मुताबिक, मृतक मंथन की बड़ी बहन की शादी समारोह उसके घर पर चल रहा है। हल्दी के बाद वह किसी काम से बाइक से घर से निकला था, जिसकी जानकारी परिवार के किसी अन्य सदस्य को नहीं थी।

            हादसे में बाइक के उड़े परखच्चे।

            हादसे में बाइक के उड़े परखच्चे।

            सिर पर गंभीर चोटें आई, खून बह गया

            बताया जा रहा है कि मुरलीडीह के FCI गोदाम के पास पहुंचा था, तभी बाइक की स्पीड अधिक होने से कंट्रोल नहीं कर सका। सड़क किनारे लगे पेड़ से बाइक टकरा गई। इससे मंथन के सिर पर गंभीर चोटें आई। सिर से अधिक खून बह गया था। साथ ही बाइक के भी परखच्चे उड़ गए हैं।

            डॉक्टर ने जांच बाद मृत घोषित कर दिया

            रास्ते से आने जाने वाले राहगीरों ने युवक को घायल अवस्था में देखा और डॉयल 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक मंथन के अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने जांच बाद मृत घोषित कर दिया।

            बड़ी बहन की आने वाली थी बारात

            मृतक मंथन की बड़ी बहन की शादी हो रही थी, जिसके लिए मंगलवार को बारात आनी थी। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। बहन की बारात 8 बजे आने वाली थीं। उससे पहले ही युवक मंथन की मौत हो गई है। शादी वाले घर में खुशी के बजाय मातम का माहौल है।

            शव का का होगा पोस्टमॉर्टम

            अकलतरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्यूरी में रखा गया है। बुधवार यानी आज शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories