Saturday, February 21, 2026

              CG : DP से बेटी की फोटो हटाने पर कटर से मारा, युवकों ने किया हमला, पिता बोले- आए दिन करते हैं छेड़छाड़

              BHILAI: छत्तीसगढ़ के भिलाई में 6 से ज्यादा मनचले लड़कों ने एक शख्स पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पिता ने अपनी बेटी की वॉट्सऐप डीपी से फोटो हटा दी थी। घायल पिता को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र के बैकुंठधाम का है।

              घायल जयप्रकाश चौहान ने भास्कर को बताया कि वो हुडको क्वार्टर बैकुंठ धाम वार्ड 33 में रहता है। रोजी मजदूरी का काम करता है। उसने बताया कि कुछ लड़के उसकी बेटी के साथ काफी समय से छेड़छाड़ करते आ रहे हैं। बुधवार शाम को उसने देखा कि वो अपने मोबाइल में उसकी बेटी की फोटो एक दूसरे को दिखा रहे हैं।

              बेटे के साथ पहुंचा इलाज कराने सुपेला अस्पताल

              बेटे के साथ पहुंचा इलाज कराने सुपेला अस्पताल

              पिता ने लड़कों को लगाई फटकार

              इसके बाद पिता घर गया और बेटी के वॉट्सऐप की डीपी से उसकी फोटो हटा दिया। इसके बाद उसने उन लड़कों को फटकार लगाते हुए ऐसा न करने की हिदायत दी। साथ ही कहा कि मोबाइल से उसकी बेटी की फोटो को हटा दो।

              आरोपियों ने कटर से किया जानलेवा हमला

              यह बात उन लड़कों को इतनी नागवार गुजरी की उन्होंने उस पर कटर से जानलेवा हमला कर दिया। कटर लगने से जय प्रकाश का सिर फट गया। उसके सिर में कई टांके लगे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories