KORBA : शराब दुकान में सुपरवाइजर की कनपटी पर बंदूक टिकाकर लूट, 2 लाख 93 हजार रुपए ले उड़े हथियारबंद नकाबपोश, रातभर खोजते रही पुलिस

        KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा में देशी शराब दुकान में 2 लाख 93 हजार की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने सुपरवाइजर की कनपटी पर बंदूक अड़ाकर लूटकर फरार हो गए। पुलिस नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश करती रही, लेकिन उनका सुराग नहीं मिला है। पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र का है।

        मिली जानकारी के मुताबिक वारदात करीब 9.45 रात बजे की है। पाली में एक ही स्थान पर देशी और विदेशी शराब दुकान संचालित हैं। प्रतिदिन की तरह बुधवार की रात भी दोनों ही दुकान के कर्मचारी बिक्री रकम का मिलान कर शॉप बंद करने की तैयारी में थे।

        पाली थाने की फोटो।

        पाली थाने की फोटो।

        हथियारबंद नकाबपोश बदमाश शराब दुकान में घुसे

        इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक देशी शराब दुकान के सामने पहुंचे। तीनों युवकों का चेहरा गमछे से ढंका हुआ था। वह सीधे शराब दुकान के भीतर जा घुसे। इनमें से एक दुकान के दरवाजे में खड़ा था, जबकि एक बदमाश ने सुपरवाइजर की कनपटी पर बंदूक अड़ा दिया।

        कोरबा में देशी शराब दुकान में 2 लाख 93 हजार की लूट

        कोरबा में देशी शराब दुकान में 2 लाख 93 हजार की लूट

        2 लाख 93 हजार रुपए समेट कर फरार

        वहीं तीसरा नोट को समेटने में लगा रहा। कुछ ही मिनट के भीतर नकाबपोश बदमाश पूरे दिन की बिक्री रकम 2 लाख 93 हजार रुपए समेट कर फरार हो गए। उनके जाते ही कर्मचारियों ने अंग्रेजी शराब दुकान पहुंच घटना की जानकारी दी।

        किसी का सुराग नहीं मिल सका

        वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। आला अधिकारियों के निर्देश पर जिलेभर में नाकेबंदी कर दी गई। इसके साथ ही पूरी रात संदिग्धों की तलाश की जाती रही, लेकिन किसी का सुराग नहीं मिल सका। आबकारी विभाग के अफसर भी पूरी रात दुकान में ही डटे रहे।

        एक ही गिरोह के हाथ होने की आशंका

        दुकान मे लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की तस्वीर कैद हुई है, जिसमें तीनों बदमाशों के चेहरे ढके नजर आ रहे हैं । उनके हाथ में हथियार भी नजर आ रहा है। खास बात तो यह है कि कुछ समय पहले ही गोपालपुर के शराब दुकान में लूट हुई थी। इससे भी उसका कनेक्शन जोड़ा जा रहा है।



                Hot this week

                रायपुर : मंत्रिपरिषद की बैठक 30 सितम्बर को

                रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की...

                Related Articles

                Popular Categories