Chhattisgarh : शादी से 19 दिन पहले युवती और पिता की मौत, हाईवा ने बाइक को रौंदा, भाई की हालत गंभीर; खरीदारी करने निकले थे

              जशपुर: जिले में तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-बेटी की मौत हो गई, वहीं भाई गंभीर रूप से घायल है। बेटी की 15 मई को शादी थी, उसी की खरीदारी के लिए सभी मार्केट निकले हुए थे। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बगीचा थाना क्षेत्र की है।

              बगीचा थाना प्रभारी विनीत पांडेय ने बताया कि गुरुवार को ग्राम सोनगेरसा के रहने वाले नइहर साय (45) बेटी कांति (19) और बेटा जागेश्वर साय (22) के साथ शादी के सामान की खरीदारी करने तीनों बाइक से बगीचा आ रहे थे। इस दौरान ग्राम देवडांड़ के पास गिट्टी लोडेड हाईवा ने इनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

              पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है।

              पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है।

              हादसे में पिता-बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं भाई जागेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिता-बेटी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया, वहीं घायल युवक को बगीचा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

              आरोपी हाईवा चालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

              आरोपी हाईवा चालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

              हाईवा चालक फरार

              युवक की गंभीर हालत को देखकर उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद हाईवा चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : रविशंकर सागर परियोजना मरम्मत के लिए 2.92 करोड़ की

                              पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृतिबांध होगी सुरक्षित और मजबूतरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : पथरिया बैराज को 56.06 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति

                              पथरिया बैराज से 1925 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगी सिंचाई...

                              रायपुर : जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर

                              हर घर तक पहुंचा शुद्ध पानीरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories