KORBA : 27 और 28 अप्रैल को कोरबा में होम वोटिंग, पहले दिन कोरबा, रामपुर में कराया गया मतदान, दूसरे दिन कटघोरा; पाली तानाखार में वोटिंग

        कोरबा: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कोरबा जिले में होम वोटिंग की प्रकिया 27 और 28 अप्रैल को की जा रही है। 27 अप्रैल को विधानसभा कोरबा और रामपुर में मतदान अधिकारियों ने होम वोटिंग कराई। 28 अप्रैल को विधानसभा कटघोरा और पाली तानाखार में अनुपस्थित श्रेणी के मतदाताओं को होम वोटिंग कराई जाएगी।

        कोरबा के लिए 4 दल और रामपुर के लिए 5 दल का गठन किया गया है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को व्यय प्रेक्षक मुकेश कुमार की मौजूदगी में कोरबा लोकसभा सीट से चुनाव में शामिल अभ्यर्थियों का लेखा मिलान किया गया।

        व्यय प्रेक्षक कुमार ने लेखा टीम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि चुनाव से जुड़े खर्च का विवरण अंकित करें। लेखा मिलान के दौरान संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे, कोषालय अधिकारी पीआर महादेवा समेत सहायक व्यय लेखा टीम के अधिकारी मौजूद रहे।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में लगेंगे विशेष शिविर

                नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में आज से...

                रायपुर : गांधी जयंती पर प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विकास प्रदर्शनी का होगा आयोजन

                ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव करेंगे अध्यक्षता में होगा शुभारंभखादी...

                Related Articles

                Popular Categories