Friday, February 20, 2026

              CG : जंगल में मिली लाश, जूते की लेस से घोंटा गया गला, चेहरा भी पत्थर से कुचला हुआ; अज्ञात आरोपी की तलाश जारी

              धमतरी: जिले के फुटहामुड़ा जंगल में युवक की लाश मिली है। उसके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। गले में जूते की लेस भी लिपटी हुई मिली है। युवक के चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है।

              केरेगांव थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि मृतक तिलेश्वर नेताम (24) माकरदोना का रहने वाला था। शनिवार को चाय पीने के बाद सुबह 7 बजे वो घर से निकला। उसने परिजनों को बताया था कि वो आसपास ही घूमने जा रहा है और जल्द ही लौट आएगा। जब तिलेश्वर दोपहर तक वापस नहीं आया, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।

              धमतरी जिले के फुटहामुड़ा जंगल में युवक की लाश मिली है।

              धमतरी जिले के फुटहामुड़ा जंगल में युवक की लाश मिली है।

              फुटहामुड़ा जंगल में मिली लाश

              युवक मोबाइल लेकर घर से नहीं निकला था, इसलिए रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ कर परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश शुरू की। इस बीच परिजनों को दोपहर करीब 3 बजे सूचना मिली कि लसुनवाही कैंप के पास फुटहामुड़ा जंगल में गंगरेल मार्ग पर दाहिनी तरफ करीब 100 मीटर अंदर तिलेश्वर की लाश मिली है। मृतक का घर घटनास्थल से 2 किलोमीटर दूर है।

              गले पर रस्सी, चेहरा भी कुचला हुआ

              इसके बाद परिजन और गांववाले घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने केरेगांव थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच की। केरेगांव थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला हत्या का लग रहा है, क्योंकि युवक के गले में जूते की लेस लिपटी हुई है, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। शरीर का घसीटा गया है, साथ ही चेहरे को पत्थर से भी कुचला गया है।

              जूते की लेस से घोंटा गया गला

              उन्होंने बताया कि जूते की लेस से गला घोंटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी के मर्च्युरी में लाकर रखा गया है। पुलिस ने कहा कि मामले में परिजनों से पूछताछ की जाएगी। ये पता लगाया जाएगा कि युवक की किन लोगों से दोस्ती या दुश्मनी है और उसने किसी आपसी रंजिश की बात घरवालों को बताई है या नहीं।

              पुलिस ने मोबाइल को जांच के लिए भेजा

              आखिरी बार युवक को किसके साथ देखा गया, इस बात का भी पता लगाया जाएगा। फिलहाल पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने युवक का मोबाइल जांच के लिए जब्त कर लिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से बनी आत्मनिर्भर

                              सिलाई कार्य से प्रतिमाह 3 हजार रुपए की आयरायपुर...

                              KORBA : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025

                              जिले में 22 फरवरी को आयोजित होगीकोरबा (BCC NEWS...

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी के प्रतिमा का किया लोकार्पण

                              छत्रपति शिवाजी का व्यक्तित्व एवं जीवन देता है राष्ट्र...

                              रायपुर : मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण और...

                              Related Articles

                              Popular Categories