Chhattisgarh : खड़े ट्रक को दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, गाड़ी में फंसे युवक को किया गया रेस्क्यू; हादसे से थोड़ी देर पहले ही ली थी लिफ्ट

              JAGDALPUR: जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 63 पर गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि युवक ने हादसे से थोड़ी ही देर पहले ट्रक ड्राइवर से लिफ्ट लिया था। ट्रक बांगापाल थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया।

              जानकारी के मुताबिक, घरेलू गैस सिलेंडर से भरा एक ट्रक जगदलपुर से बीजापुर की तरफ जा रहा था। वहीं एक दूसरा ट्रक NH-63 पर पड़ने वाले नेलसनार गांव में सड़क किनारे ही खड़ा था। गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए।

              ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी।

              ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी।

              हादसे के बाद युवक गाड़ी में ही फंस गया। हादसे के वक्त वहां मौजूद लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे जवानों ने लोगों की मदद से रेस्क्यू कर युवक को बाहर निकाला। युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि ये जिले के बेलनार गांव का रहने वाला है। वो लिफ्ट लेकर ट्रक में बैठकर आ रहा था। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। फिलहाल ट्रक को जब्त कर लिया गया है।


                              Hot this week

                              KORBA : व्हीलचेयर मिलने से खिला कृश का चेहरा, परिवार में लौटी खुशियाँ

                              कोरबा (BCC NEWS 24): कृश ग्राम सरईसिंगार हरदी बाजार,...

                              Related Articles

                              Popular Categories