Chhattisgarh : देवर ने भाभी को टोनही बोलकर पीटा, कहा- तेरे आने से मैं गरीब हो गया हूं, सब्बल से सिर फोड़कर किया लहूलुहान

              पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी करके उन्हें जमानतीय धारा में छोड़ दिया गया है।

              RAIPUR: रायपुर में एक देवर ने अपनी भाभी पर टोना-जादू करने का आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर दी। उसने कहा कि, तेरे आने से मुझे अपना खेत बेचना पड़ा और मैं गरीब हो गया हूं। फिर उसने सब्बल से सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।

              दरअसल, तारण बाई बंजारे ने खरोरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है कि, वो अपने पति और बच्चों के साथ रहती है। उसकी करीब 15 साल पहले शादी हुई थी। सोमवार की रात वह अपने आंगन पर बैठी थी। तभी उसका देवर कुंवर दास बंजारे आया। उसने पीड़िता को टोनही बोलते हुए अश्लील गाली-गलौज देना शुरू कर दिया।

              सब्बल से मारा, सास-ननंद भी आरोपी

              देवर कुंवर, सास कामीन बाई और ननन्द चंद्रवती बंजारे ने मिलकर पीड़िता के साथ मारपीट की। इस दौरान दो लोगों ने उसका हाथ पकड़ा और देवर ने सब्बल से हमला किया। जिससे पीड़िता लहूलुहान हो गई। इस मामले में खरोरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

              पुलिस का कहना है कि, मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जमानतीय धारा में छोड़ दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : जल सहेजकर गढ़बेंगाल ने गढ़ी नई राह

                              3.91 करोड़ रुपए का स्टॉपडेम बना नारायणपुर में किसानों...

                              Related Articles

                              Popular Categories