KORBA: धनेश्वरी कंवर के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा प्रवेश किया, वन मंत्री केदार कश्यप व भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो रहे मौजूद

          कोरबा (BCC NEWS 24): लोकसभा कोरबा चुनाव के अंतर्गत जिला कोरबा के जनपद पंचायत करतला क्षेत्र में प्रचार प्रसार के लिए छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री केदार कश्यप के द्वारा धुआंधार प्रचार किया जा रहा है। उनके साथ भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो उपस्थित रहे।

          जनपद पंचायत करतला की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी कंवर के नेतृत्व में ग्राम पंचायत भैंसामुड़ा की सरपंच श्रीमती रामबाई बिंझवार सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी के रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा में प्रवेश किया। वही ग्राम पंचायत कर्रापाली के कार्यक्रम में भी वन मंत्री केदार कश्यप और भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो के उपस्थित में ग्राम पंचायत कर्रापाली के सैकड़ो ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी ने प्रवेश किया है।

          उन्होंने केन्द्र में मोदी की सरकार बनाने के साथ कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को विजयश्री दिलाने का प्रण लिया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश यादव, जनपद पंचायत करतला सरपंच संघ के अध्यक्ष हेम सिंह कंवर, बरपाली के पूर्व सरपंच गोविंद सिंह पैकरा, पोहर पांडे, मनिसंकर हूसेन, पंच कृष्णो बाई सोनवानी,प्रमिला बाई बिझंवार, व अन्य सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। 



                    Hot this week

                    रायपुर : अबूझमाड़ की पारंपरिक स्वास्थ्य और भोजन परंपरा पर विदेशों से भी हो रहा शोध

                    वैद्य सम्मेलन में पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण और वनौषधियों...

                    Related Articles

                    Popular Categories