CG : रायपुर निगम कर्मचारी की मौत, पेट दर्द और बीपी की शिकायत के बाद इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया था भर्ती

          RAIPUR: रायपुर के नगर निगम कर्मचारी अजय वर्मा का आज (6 मई) सुबह निधन हो गया। वे निगम के जनसंपर्क विभाग में रिकॉर्ड कीपर थे। निगम में नौकरी से उन्होंने बतौर पत्रकार अखबारों में अपनी सेवाएं दी। परिवार जनों से मिली जानकारी के मुताबिक वर्मा को 3 मई को पेट दर्द और ब्लड पेशर की शिकायत होने पर चौबे कालोनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

          उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें देवेंद्र नगर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया । इलाज के दौरान उन्हें वैंटिलेटर पर रखा गया था। जहां आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली।

          लगी थी कोवीशील्ड की डोज

          अजय वर्मा ने पांच दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर जानकारी दी थी कि उन्हें कोवीशील्ड की डोज लगी थी। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि कोरोना फस्ट लाईन वारियर्स होने के नाते 5 मार्च 2021 को उन्हें कोवीशील्ड का पहला डोज लगा था। हालांकि वर्मा ने अपने पोस्ट में भी बताया कि 26 मार्च 2021 के आसपास उन्हें और उनकी पत्नी को बुखार आने लगा था।

          लगातार बुखार रहने की वजह जब कोविड टेस्ट करवाया तो​​​उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव और और अजय की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। अजय ने लिखा था कि अगर मुझे वैक्सीन नहीं लगी होती तो मैं भी पॉजिटिव निकला होता।

          नौकरी के दौरान लिखी किताब

          अजय वर्मा ने नगर निगम में नौकरी करते हुए “हमर रायपुर ” किताब लिखी। मार्केट में जब यह किताब आई तो हाथों हाथ बिक गई। किताब में शहर के चौक चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों के किस्से, देव धाम से लेकर रायपुर की छात्र राजनीति के किस्से पर वर्मा ने लिखा है। जिसे लोगो ने खूब पसंद किया । उनकी किताब को रायपुर का इनसाइक्लो पिडिया भी कहा जाता है।

          पत्रकारिता से नगर नगम में नौकरी का सफर

          रायपुर में ही पले बढ़े अजय वर्मा का जन्म 14 जून 1974 को हुआ था । स्नातक की पढ़ाई के उपरांत ये पत्रकारिता के क्षेत्र में आ गए थे। करियर की शुरुआत में अखबार में सर्वेयर की नौकरी ज्वाईन की धीरे-धीरे सरकुलेशन में काम किया । बाद में रायपुर के कई समाचार पत्रों बतौर पत्रकार अपनी सेवाएं दी । उसके बाद वे नगर निगन की सरकारी सेवा में आ गए।

          वर्तमान में वे रायपुर नगर निगम में सहायक ग्रेड 2 के पद पर कार्यरत हैं। इतिहास, संस्कृति और खानपान में इनकी गहरी रुचि रही है। इस क्षेत्र पर इन्होंने करीब 5 साल तक मेहनत कर रायपुर शहर के बारे में लेखन कर सामग्री एकत्रित अपनी पहली किताब लिखी थी।

          अजय मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला स्थित ग्राम मोहरा के निवासी है। इनके पिता स्व. भगवती प्रसाद वर्मा रायपुर में हाईस्कूल की पढ़ाई करने के लिए आये थे और रायपुर में ही बस गये। इनके पिता शहर के जाने-माने शिक्षक थे।



                    Hot this week

                    रायपुर : बस्तर की खूबसूरती ने देशभर से आए पर्यटन प्रतिनिधियों को किया मंत्रमुग्ध

                    चित्रकोट जलप्रपात की भव्यता, जनजातीय संस्कृति और धुड़मारास के...

                    रायपुर : कभी हाथों में थी बंदूक, अब शान से लहराया तिरंगा

                    112 आत्मसमर्पित युवाओं ने तिरंगा थामकर दिया शांति और...

                    Related Articles

                    Popular Categories