Thursday, February 19, 2026

              कोरबा : कलेक्टर अजीत वसंत ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए दिया धन्यवाद, अधिकारियों-कर्मचारियों, मतदाताओं, उम्मीदवारों एवं मीडियाकर्मियों का जताया आभार

              कोरबा: जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं, उम्मीदवारों, राजनैतिक दलों और मीडिया के प्रतिनिधियों और ऑब्जर्वर्स को धन्यवाद दिया है। उन्होंने सभी के सहयोग के लिए सबका आभार जताया है।

              कलेक्टर ने आईटी कॉलेज परिसर से जारी अपने संदेश में कहा कि मतदान के लिए जरूरी प्रशासनिक व्यवस्थाएं, सुरक्षा के साथ-साथ जन भागीदारी और सभी वर्गों के लोगों का सहयोग सबसे जरूरी है। जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासनिक तौर पर व्यवस्थाएं समय पर पूरी की गईं। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासनिक तैयारियों और सुरक्षा के लिए जरूरी सभी इंतजाम करने जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों ने जिम्मेदारी के साथ निष्ठापूर्वक काम किया।

              शांतिपूर्ण मतदान के लिए कलेक्टर ने जताया अधिकारियों-कर्मचारियों का धन्यवाद।

              शांतिपूर्ण मतदान के लिए कलेक्टर ने जताया अधिकारियों-कर्मचारियों का धन्यवाद।

              अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया धन्यवाद

              महिला अधिकारियों ने भी पुरुष अधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मतदान की इस प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने चुनाव जैसे राष्ट्रीय महत्व के काम में सहयोग करने वाले शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों, केंद्रीय सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड सहित अन्य सभी व्यक्तियों जिन्होंने सफलतापूर्वक, निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव में अपना अमूल्य सहयोग दिया है, उनके प्रति धन्यवाद जताया है।

              कोरबा जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ संपन्न।

              कोरबा जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ संपन्न।

              मीडियाकर्मियों का जताया आभार

              जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट, सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों द्वारा चुनाव कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं को अभ्यर्थियों, आम जनता तक पहुंचाने और चुनाव कार्य में सहयोग के लिए उनके प्रति अपना आभार जताया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी सूचनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और जिले में चुनाव के दौरान कोई भ्रामक खबर या अफवाह को फैलने से रोकने में जिला प्रशासन को मीडिया का बेहतर सहयोग मिला। उन्होंने मतदान की सही और सटीक खबरों के प्रसारण को प्रमुख स्थान देने के लिए भी मीडिया प्रतिनिधियों का आभार जताया।


                              Hot this week

                              रायपुर : विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान

                              मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर विशेषरायपुर (BCC...

                              रायपुर : जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर

                              हर घर नल कनेक्शन से जल संकट का हुआ...

                              Related Articles

                              Popular Categories