Thursday, February 19, 2026

              RAIPUR : निजी बैंक कर्मचारी के घर चोरी, नौकरी करने गए दंपति के घर दिनदहाड़े घुसे चोर, 42 नग सोने-हीरे के गहने पार

              RAIPUR: रायपुर के एक निजी बैंक कर्मचारी के घर दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई है। जब दोनों पति-पत्नी नौकरी में गए थे। तब चोरों ने घर के लॉकर में रखे 42 नग सोने-हीरे के गहने पार कर दिए। इस मामले में टिकरापारा पुलिस FIR दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।

              पीड़ित नितेश यादव ने टिकरापारा थाने में FIR दर्ज कराया था कि वह एक निजी बैंक में नौकरी करता है। उसकी पत्नी भी एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। 6 मई को सुबह 11 बजे के करीब दोनों घर में ताला लगाकर नौकरी में चले गए थे। दोनों शाम को वापस लौटे तो घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था।

              चोरों ने घर के लॉकर में रखे 42 नग सोने-हीरे के गहने पार कर दिए।

              चोरों ने घर के लॉकर में रखे 42 नग सोने-हीरे के गहने पार कर दिए।

              पीड़ित के आलमारी में रखे गहने चोरी

              पीड़ित नितेश के घर से एक नग सोने का रानी हार, दो नग सोने की नेकलेस, दो नग सोने की चेन, एक नग डायमंड रिंग, 5 नग सोने की रिंग, 5 नग सोने की नोज पिन, 5 जोड़ी सोने की झुमका, एक जोड़ी सोने की कंगन, 10 जोड़ी चांदी की पायल, 10 जोड़ी चांदी की बिछिया की चोरी हुआ है।

              FIR के मुताबिक, चोरी हुए कुल गहनों की कीमत ढाई लाख के करीब है। फिलहाल टिकरापारा पुलिस इस मामले में FIR दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।


                              Hot this week

                              KORBA : जिला स्तरीय लॉ इन्फोर्समेंट कोटपा अधिनियम 2003 कार्यशाला सम्पन्न

                              कोरबा (BCC NEWS 24): राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत...

                              रायपुर : आवास योजना में फर्जी भुगतान और अधूरे घर के आरोप तथ्यहीन

                              प्रशासन ने भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट सौंपीरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories