CG : 2 बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत, हादसे में 2 युवकों की मौत, 2 बच्चियां गंभीर रूप से घायल; मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर

          राजनांदगांव: जिले में चंदिया-गिदर्री मार्ग पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में 2 युवकों की जान चली गई। हादसे में 2 लड़कियां गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

          डोंगरगांव थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह ने बताया कि ग्राम गिदर्री का रहने वाला रूपेश कुमार (24) अपनी बाइक (क्रमांक सीजी 07 जेडएस 1449) से अपनी रिश्तेदार भूमि पटेल (12) और दामिनी पटेल (12) को उमरवाही से लेकर अपने गृहग्राम वापस लौट रहा था।

          सड़क हादसे में युवक की जान चली गई।

          सड़क हादसे में युवक की जान चली गई।

          दो बाइक के बीच टक्कर

          इस दौरान चंदिया-संबलपुर के बीच अंधे मोड़ पर उसकी बाइक को सामने से आ रही दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। दूसरी बाइक (क्रमांक CG 07 G 0671) पर चोवाराम रावटे (24) निवासी संबलपुर सवार था। दोनों बाइक की टक्कर के बाद सभी सवार सड़क पर गिर पड़े।

          डॉक्टर ने दोनों युवकों को किया मृत घोषित

          दोनों बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने डायल 112 और डोंगरगढ़ थाना पुलिस को कॉल किया। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को लेकर डोंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों बाइक चालक रूपेश कुमार और चोवाराम रावटे को मृत घोषित कर दिया।

          दोनों बच्चियों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल किया गया रेफर

          वहीं हादसे में घायल दोनों बच्चियों भूमि और दामिनी को गंभीर चोट लगी है। उनके सिर में चोट है, हाथ-पैर फ्रैक्चर हैं। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है। इनमें से भूमि की स्थिति ज्यादा नाजुक बताई जा रही है।

          शराब के नशे में धुत था एक बाइक सवार

          प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दूसरी बाइक पर सवार चोवाराम शराब के नशे में धुत था और लहराकर बाइक चला रहा था। ऐसे में अंधे मोड़ पर बाइक उससे संभल नहीं पाई और सामने से आ रहे बाइक से उसकी टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि रूपेश कुमार के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। चोवाराम के शव का पोस्टमॉर्टम गुरुवार को होगा। रूपेश के घर में माता-पिता और 3 बहनें हैं।



                    Hot this week

                    रायपुर : बस्तर की खूबसूरती ने देशभर से आए पर्यटन प्रतिनिधियों को किया मंत्रमुग्ध

                    चित्रकोट जलप्रपात की भव्यता, जनजातीय संस्कृति और धुड़मारास के...

                    रायपुर : विष्णुभोग धान से निर्मित राखियों ने बढ़ाया जीपीएम का मान, गुजरात और लुधियाना से मिले ऑर्डर

                    दिल्ली की राष्ट्रीय प्रदर्शनी में छाईं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की राखियां,...

                    रायपुर : छात्रहित में लिया गया फैसला – मंत्री टंक राम वर्मा

                    छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायराअब 31...

                    रायपुर : कचरे में संभावना तलाशने वाली अर्चना की सोच राष्ट्रीय मंच तक पहुँची

                    पीएम सेजेस धरमजयगढ़ की कक्षा 11वीं की छात्रा अर्चना...

                    Related Articles

                    Popular Categories