Chhattisgarh : युवक की हत्या कर नदी किनारे दफनाया, कार्यपालिका मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकाला गया शव, 3 संदिग्धों से हो रही पूछताछ

              महासमुंद: जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के जोंक नदी के तट पर हत्या कर एक युवक का शव दफना दिया गया। पुलिस ने कार्यपालिका मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खोद कर कब्र से शव निकाला। सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस 3 संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

              दरअसल, बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम रेवा निवासी महेश धृतलहरे (34) की हत्या के बाद मंगलवार दोपहर 3 बजे लाश को जोंक नदी के तट में दफनाए जाने की सूचना कोटवार को मिली। फिर बागबाहरा एसडीओ यूलंडन यार्क, थाना प्रभारी प्रवीण चौहान कार्यपालिका मजिस्ट्रेट हरिश घटना स्थल पहुंचे। नदी के तट पर बने कब्र को खोदा गया और शव को बाहर निकाला गया।

              वीडियोग्राफी भी कराई गई

              इस दौरान पुलिस टीम पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस ने पंचनामा के बाद युवक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए बागबाहरा सीएचसी भेजा है। युवक की हत्या से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए 3 संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।

              जोंक नदी के तट पर कब्र नुमा बना था

              कोटवार ने पुलिस को बताया था कि ग्राम सेवती से एक युवक लापता है। कोटवार ने थाना प्रभारी प्रवीण चौहान को बताया कि, जोंक नदी के तट पर कब्र नुमा बना हुआ है। जिस पर पुलिस ने कोटवार से आसपास किसी को भी न जाने देने की बात कही। घटना स्थल के आसपास पुलिस को खून के धब्बे दिखाई दिए। शव को निकालने पर उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा

                              ग्रामोद्योग सचिव ने किसानों की आय बढ़ाने और धागाकरण...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ के पर्यटन रिसॉर्ट्स में मिलेगा विश्वस्तरीय भोजन

                              आतिथ्य सेवाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए आईएचएम रायपुर...

                              रायपुर : कृषि विभाग की उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई

                              दुर्ग जिले के 135 खाद विक्रय केंद्रों का औचक...

                              Related Articles

                              Popular Categories