Thursday, February 19, 2026

              CG : तलाक की पेशी से पहले पति फंदे में झूला, मरने से पहले छोड़ा 7 पन्नों का सुसाइड नोट, पुलिस जांच में जुटी

              दुर्ग: जिले के छावनी थाना क्षेत्र में एक 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले उसने 7 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है। युवक अपनी पत्नी से झगड़ों के चलते काफी परेशान था। उनका तलाक का केस भी चल रहा था। 9 मई को उसके तलाक के केस की पेशी थी। कोर्ट जाने से पहले ही वो फंदे पर झूल गया।

              छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम सुमित कुमार गिरी है। वो जागृति चौक कैंप का रहने वाला था। सुमित ने अपने सुसाइड नोट लिखा है कि 2019 में उनकी शादी हुई। उनके दो बच्चे हैं। उसके बाद से उसकी और उसकी पत्नी की नहीं बनी। वो उससे तलाक लेना चाहती थी। उनका तलाक का केस दुर्ग कोर्ट में चल रहा था। 9 मई को उसके केस की पेशी थी, लेकिन उसी दिन उसने सुसाइड कर लिया है।

              सुमित कुमार गिरी शादी के समय

              सुमित कुमार गिरी शादी के समय

              सुसाइड लेटर में मृतक ने लिखा है कि वह अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर दूसरी जगह रहने लगी थी। सुमित जब उनसे मिलने जाता तो वो उसे बच्चों ने मिलने नहीं देती थी। इससे वो मानसिक रूप से परेशान रहता था। आत्महत्या की सूचना पकर छावनी पुलिस उसके घर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल में उसके शव का पीएम किया गया।

              पति पत्नी दोनों करते थे नौकरी

              पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुमीत अम्बिकापुर में एक निजी कम्पनी में जॉब करता था। वहीं उसकी पत्नी भिलाई में जॉब करती थी। सुमीत और उसकी पत्नी तीन साल से अलग रह रहे थे। दो साल पहले सुमीत ने अपनी पति से तलाक के लिए आवेदन लगाया था। जबकि सुमित की पत्नी उसे तलाक नहीं देना चाहती थी।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को होगा मतदान

                              भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में...

                              रायपुर : आवास योजना में फर्जी भुगतान और अधूरे घर के आरोप तथ्यहीन

                              प्रशासन ने भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट सौंपीरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories