Thursday, February 19, 2026

              RAIPUR : बारात में नाचते हुए बवाल, भाभी का हाथ पकड़ने पर देवर ने टोका, तो युवकों ने कर दी जमकर पिटाई; FIR दर्ज

              RAIPUR: रायपुर में भाभी का हाथ जबर्दस्ती पकड़ने पर जब देवर ने युवक को टोका, तो उसने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बारात में नाचने के दौरान ये घटना हुई। इस मामले में खरोरा थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

              पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज करवाया कि वो तिल्दाडीह गांव की रहने वाली है। वो अपने देवर की शादी में बाराती बनकर गई थी। सभी लोग सड़क पर नाच रहे थे। इसी दौरान आरोपी नकुल साहू ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे जबर्दस्ती खींचने लगा। उसकी हरकत को देखकर उसके देवर सहदेव मानिकपुरी ने उसे ऐसा करने से मना किया।

              अन्य साथियों को बुलाकर की मारपीट

              आरोपी को इस बात पर गुस्सा आ गया। उसने अपने अन्य साथी कुलेश्वर यादव, गोपी यादव, नारायण साहू, मंटू यादव और तोषण यादव को बुलाकर महिला के परिजनों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने हाथ में पहने कड़े से दो व्यक्तियों के सिर को भी जख्मी कर दिया। पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल खरोरा थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : आवास योजना में फर्जी भुगतान और अधूरे घर के आरोप तथ्यहीन

                              प्रशासन ने भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट सौंपीरायपुर...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को होगा मतदान

                              भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में...

                              Related Articles

                              Popular Categories