Thursday, February 19, 2026

              CG : सूने मकान से 10 लाख रुपए के जेवर पार, आरोपी मामा-भांजा गिरफ्तार; चोरी के पैसों से गोवा जाकर की थी जमकर अय्याशी

              बस्तर: जिले में मामा-भांजे ने मिलकर सूने मकान से 10 लाख रुपए के गहने और नगदी पार कर दिए। वारदात से पहले इन्होंने घटनास्थल की रेकी की, फिर मौका देखकर घर में घुस गए। इसके बाद अलमारी का लॉक तोड़कर गहने और नगद निकाल लिए। इससे मिले पैसों से एक ने गोवा में जाकर जमकर अय्याशी की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, नगरनार के रहने वाले सुरेंद्र कुमार देवांगन अपने परिवार के साथ कहीं बाहर गए हुए थे। मकान में ताला लगा हुआ था। कुछ दिनों के बाद जब वे घर पहुंचे, तो देखा ताला टूटा है और सोने-चांदी के गहनों की चोरी हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने इस मामले की रिपोर्ट नगरनार थाने में दर्ज करवाई।

              मुखबिर से मिली थी सूचना

              जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दंतेवाड़ा जिले के गीदम का रहने वाले युवक कृष्णा शेट्टी ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने संदेह के आधार पर कृष्णा को पकड़ा। इससे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो इसने जुर्म कबूल कर लिया। इसने पुलिस को बताया कि अपने मामा संदीप सेठिया के साथ इसने वारदात को अंजाम दिया है।

              इनके पास से चोरी किए हुए सोने के कुछ जेवर बरामद किए गए हैं।

              इनके पास से चोरी किए हुए सोने के कुछ जेवर बरामद किए गए हैं।

              ऐसे किया माल पार

              चोरी से 2-3 दिन पहले आरोपी कृष्णा शेट्टी अपने मामा संदीप सेठिया के साथ मकान की रेकी करने पहुंचा था। फिर 30 मार्च की आधी रात को दोनों चोरी करने के लिए मकान में घुस गए। ताला तोड़कर दोनों अंदर गए, जहां कमरे में रखी अलमारी का भी लॉक तोड़ा। इसके बाद अलमारी में रखे सोने का मंगलसूत्र, झुमका, चेन, हार, पायल समेत कुल 14 तोला सोना और 50 हजार रुपए नगद चुरा लिए। चोरी किए गए गहनों की कीमत करीब 10 लाख रुपए है।

              मामा ने भांजे को दे दिए थे पैसे

              वारदात के बाद चुराए आभूषण को संदीप ने ही रख लिया। इसके बदले उसने अपने भांजे कृष्णा को 1 लाख 40 हजार रुपए नगद दे दिए। इसके साथ ही जो 50 हजार रुपए नगद इन्होंने चुराए थे, उसे भी दोनों ने आपस में बांट लिया। पैसे मिलने के बाद कृष्णा गोवा चला गया, जहां उसने सारे पैसे अय्याशी में उड़ा दिए। इनकी तलाशी लेने पर पुलिस को इनके पास से करीब 3 लाख 70 हजार रुपए का सोना मिला है।

              बस्तर SP शलभ सिन्हा ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इनके पास से चोरी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : आवास योजना में फर्जी भुगतान और अधूरे घर के आरोप तथ्यहीन

                              प्रशासन ने भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट सौंपीरायपुर...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को होगा मतदान

                              भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में...

                              Related Articles

                              Popular Categories