रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सड़क दुर्घटना में मृतकों के अंतिम संस्कार में हुए शामिल

              • घायलों के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों और अधिकारियों को दिए निर्देश

              रायपुर/कवर्धा: कवर्धा के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास भीषण सड़क दुर्घटना में हुए सेमहरा गांव के 19 मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा। ग़ौरतलब है कि अनियंत्रित होकर गड्डे में पलटे पिकअप वाहन में सवार सभी लोग सेमहारा गांव के रहने वाले थे, जो जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। इस दुर्घटना में 19 लोगों की मृत्यु हुई थी। घायलों के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों और अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।

              उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मोबाइल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मृतकों के परिजनों से बातचीत करवाई। मुख्यमंत्री साय ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5 लाख देने की घोषणा की व घायलों को 50 हजार रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की। 


                              Hot this week

                              रायपुर : राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 सम्पन्न

                              132 परीक्षा केन्द्रों में 28,570 परीक्षार्थी हुए सम्मिलितरायपुर (BCC...

                              रायपुर : रायगढ़ को मिला प्रेस क्लब भवन का तोहफा

                              वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन, 50 लाख...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड भवन का भूमिपूजन 3 मई को

                              वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी...

                              Related Articles

                              Popular Categories