CG : ऑटो से सामान चोरी कर लगा दी आग, बैटरी, स्टेपनी और डिस्क गायब; CCTV फुटेज खंगाल रही सिटी कोतवाली पुलिस

              दुर्ग: जिले में अज्ञात आरोपियों ने पहले घर के बाहर खड़े ऑटो से सामान चुराया और फिर उसमें आग लगा दी। पड़ोसी ने जब इसकी जानकारी ऑटो मालिक को दी तो उसने बड़ी मुश्किल से आग बुझाई। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

              कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गांधी नगर डिपरापारा निवासी जब्बार अली ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह दीपक नगर दुर्ग निवासी राजकुमार पाली से सवारी ऑटो किराए से लेकर चलाता है। 20 मई की रात 11.30 बजे उसने रोज की तरह ऑटो अपने घर के पास खड़ा किया था।

              दुर्ग कोतवाली टीआई महेश ध्रुव

              दुर्ग कोतवाली टीआई महेश ध्रुव

              आटो से बैटरी, स्टेपनी और डिस्क चोरी

              अगले दिन सुबह चार बजे उसके पड़ोस में रहने वाली महिला मुबारक बेगम ने उसके घर का दरवाजा खटखटाकर बुलाया। उसने बताया कि उसके ऑटो में आग लगी है। जब्बार तुरंत आटो की तरफ भागा और देखा तो आटो की सीट व अन्य भाग में आग लगी थी। उसने देखा कि आटो से बैटरी, स्टेपनी और डिस्क आदि गायब था।

              CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

              कोतवाली पुलिस ने धारा 379, 435 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है कि घटना के दौरान वहां किस तरह के लोगों का आना जाना हुआ और वो किस तरफ गए हैं। पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही आरोपी की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : केदमा में तिरंगे की शान के साथ विकास की नई सौगातें

                              भव्य तिरंगा यात्रा के साथ 2.42 करोड़ रूपए के...

                              KORBA : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप, फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न

                              सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में मुख्य समारोह की प्रत्येक गतिविधि...

                              KORBA : स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता पर स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश

                              स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल की अध्यक्षता...

                              KORBA : विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

                              स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजनकोरबा...

                              Related Articles

                              Popular Categories