कोरबा : परसाखोला वाटरफॉल में युवक की संदिग्ध मौत, रात को खाने के बाद घर से निकला था, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

              कोरबा: जिले के बालको नगर से कुछ दूरी पर स्थित परसाखोला वॉटरफॉल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद भी मौत की असली वजह का पता चल पाएगा। घटना स्थल से बाइक और उसमें लगी चाबी के अलावा कपड़े और जूते मिले हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

              जानकारी के मुताबिक, विजयनगर निवासी युवक मनोज कुमार कंवर (28) अपने घर से पिछली रात को भोजन करने के बाद स्कूटी से निकला था। परिवार के लोगों ने सोचा कि वह कुछ देर में वापस आ जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अगली सुबह पुलिस के जरिए परिजनों को मनोज की मौत होने और परसाखोला वॉटरफॉल में शव मिलने की खबर मिली।

              परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

              मृतक के परिजन ने बताया कि मौके का जायजा लेने पर मालूम चला कि जिस स्थान पर शव मिला वहां महज 1 फीट पानी है। ऐसी स्थिति में डूबने से मौत होने का सवाल ही नहीं उठता। इस स्थान तक मनोज अकेले आया था या उसके साथ कुछ और भी लोग थे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। परिजनों ने इस मामले में अनहोनी की आशंका जताई है और जांच कार्रवाई की मांग की है।

              नहाने के लिए पंहुचे ग्रामीणों ने शव को देखा

              बालको पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दोपहर 1 बजे ग्रामीण नहाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान लाश पर नजर पड़ी और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : अवैध रेत उत्खनन में लगी पोकलेन, जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जब्त

                              वाहन मालिकों पर खनिज अधिनियम के तहत केस दर्जरायपुर...

                              रायपुर : अनियमितता मिलने पर खरसिया का वंदना पेट्रोल पंप सील

                              रायपुर (BCC NEWS 24): जिला प्रशासन रायगढ़ ने मंगलवार...

                              रायपुर : नागरिक सहकारी बैंकों में बढ़ेंगी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं

                              सहकारिता आयुक्त ने मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं शुरू...

                              Related Articles

                              Popular Categories