कोरबा : जंगली सुअर ने बुजुर्ग पर किया हमला, घर के बाड़ी में कर रहा था काम, जान बचाने 10 मिनट तक लड़ता रहा

          कोरबा: जिले के हरदी बाजार के मालगांव में एक ग्रामीण पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।जंगली सूअर ने ग्रामीण के दोनों हाथों को काट कर जख्मी किया है। मामला बालको थाना इलाके है।

          जानकारी के मुताबिक, दिलराज सिंह (58) रोज की तरह सुबह 6 बजे उठकर घर के पीछे शौचालय में शौच गया। उसके बाद हाथ-पैर धोकर घर के बड़ी में बंधे मवेशियों को चारा पानी दे रहा था। इसके बाद वह दूध निकालने गया ही था कि इस दौरान अचानक पीछे से एक जंगली सूअर आया और उस पर हमला कर दिया। इससे बुजुर्ग काफी दूर जा गिरा।

          बुजुर्ग ने खुद बचाने जंगली सूअर के साथ 10 मिनट तक की लड़ाई

          इसके बाद भी जंगली सूअर बुजुर्ग पर दोबारा फिर से हमला करने लगा। इस दौरान किसी तरह बुजुर्ग जंगली सूअर के साथ लड़ने लगा। सूअर से बचने के लिए बुजुर्ग ने डंडा उठाकर उसपर हमला करने का प्रयास किया। लगभग यह सिलसिला 10 मिनट तक चलता रहा। बुजुर्ग के हमले से जंगली सूअर बाड़ी से होते हुए गांव की ओर भाग निकला।

          मवेशियों को चारा देने के बाद दूध निकाल रहा था

          घायल की माने तो रोजाना की तरह शनिवार की सुबह घर से लगे बाड़ी में मवेशियों को चारा देने के बाद दूध निकाल रहा था और यह हादसा हुआ। वहीं इस दौरान घर के अन्य सदस्य अपने-अपने कमरे में सोए हुए थे। घर से दूर होने के कारण आवाज उन तक नहीं पहुंच सकी। घायल हालत में बुजुर्ग खून से लथपथ घर के अंदर गया और परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी।

          दोनों हाथों को काट कर जख्मी किया

          इसके बाद परिजन घायल दिलराज सिंह को लेकर तत्काल अस्पताल के लिए रवाना हुए और हरदी बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जंगली सूअर ने ग्रामीण के दोनों हाथों को काट कर जख्मी किया है। वहीं इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई है। वन विभाग के अधिकारी ने घटना स्थल पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली।



                    Hot this week

                    रायपुर : रक्षा सूत्र से बंधा ‘पक्के घर’ का संकल्प

                    मोहला की ग्राम पंचायतों में अनूठे अंदाज में मनाया...

                    कोरबा : BALCO ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

                    बालकोनगर (BCC NEWS 24): वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की...

                    Related Articles

                    Popular Categories