छत्तीसगढ़ : सुहागरात में सोता रहा दूल्हा… कैश-जेवर लेकर दुल्हन फरार, युवक से FB में की दोस्ती, फिर 2 लाख लेकर शादी; चूना लगाकर भागी

             सारंगढ़-बिलाईगढ़: जिले में एक लुटेरी दुल्हन सुहागरात के दिन दूल्हे के परिवार को लूटकर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि दूल्हा सुहागरात में सोता रह गया और दुल्हन सोने-चांदी के जेवर और कैश लेकर भाग गई। पूरा मामला सारंगढ़ थाना क्षेत्र के अमझर गांव का है।

            मिली जानकारी के मुताबिक केशव प्रसाद और पूजा पटेल की दोस्ती FB के माध्यम से हुई थी, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

            पहले 2 लाख दिए, फिर शादी की

            दूल्हे ने बताया कि वह ओडिशा के पदमपुर में लड़की को देखने गया था, जहां उसे लड़की पसंद आ गई। इस दौरान शादी के लिए दुल्हन के परिजनों ने 2 लाख रुपए खर्च की मांग की, जिसके बाद दूल्हे के परिजनों ने उन्हें पैसे दिए। फिर दोनों ने 20 मई को महासमुंद के अर्जुंदा गांव में दुर्गा माता मंदिर में शादी की।

            ओडिशा के पदमपुर की लुटेरी दुल्हन पूजा पटेल।

            ओडिशा के पदमपुर की लुटेरी दुल्हन पूजा पटेल।

            रात 1 बजे बिस्तर पर ही नहीं थी दुल्हन

            दूल्हे ने बताया कि सुहागरात के बीच वह सो रहा था। करीब 1 बजे उसकी नींद खुली, तो दुल्हन बिस्तर पर ही नहीं थी। दूल्हा घर में काफी देर तक खोजबीन करता रहा, लेकिन दुल्हन कहीं नहीं मिली। इसके बाद युवक ने दुल्हन के रिश्तेदारों से भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका भी फोन बंद आया।

            दुल्हन पूजा पटेल और दूल्हा केशव प्रसाद।

            दुल्हन पूजा पटेल और दूल्हा केशव प्रसाद।

            सोने-चांदी के सभी जेवर लेकर भागी

            दूल्हे के परिजनों ने बताया कि 10 हजार रुपए कैश और सोने-चांदी के सभी जेवर लेकर भागी है। पीड़ित परिवार ने अपने आप को ठगा महसूस किया। लुटेरी दुल्हन के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई है।

            कैश और जेवर लेकर भागने की शिकायत दर्ज

            सारंगढ़ DSP अविनाश मिश्रा ने बताया कि केशव प्रसाद पटेल नाम के व्यक्ति से पूजा पटेल नाम की लड़की से शादी हुई है, जो ओडिशा के पदमपुर की रहने वाली है। कैश और जेवर लेकर भागने की शिकायत दर्ज कराई गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


                          Hot this week

                          कोरबा: प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु चतुर्थ ओपन काउंसलिंग कल

                          कोरबा (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत...

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता

                          भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए मुख्यमंत्री...

                          कोरबा: सर्वमंगला नगर जोन में आयोजित हुआ ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर

                          उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य  में नागरिकों की...

                          Related Articles

                          Popular Categories