छत्तीसगढ़ : सालगिरह पर नवविवाहिता ने खाया जहर, ससुराल रोज मारते थे ताना, कहते थे- दहेज में एक मोटर साइकिल तक नहीं लाई

          जांजगीर-चांपा: में नव विवाहिता ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि नव विवाहिता को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पूरा मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम चोरभट्टी का है।

          मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले के ग्राम गोड़ाडीह वार्ड नंबर 11 की निवासी सुहाना कश्यप (20) की शादी जांजगीर चांपा जिले के ग्राम चोरभट्टी के निवासी गणेश राम कश्यप (29) से हुई थी। 9 मई 2023 को हुई थी। शादी होने के बाद सुहाना कश्यप अपने ससुराल में रह रही थी।

          छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में नव विवाहिता ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा लिया।

          छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में नव विवाहिता ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा लिया।

          मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते थे

          मृतिका के परिजनों ने बताया कि कुछ दिन बाद उसका पति गणेश राम और सास, जेठ-जेठानी दहेज में एक मोटर साइकिल तक नहीं लाई हो कहते हुए हमेशा तना मारा करते थे। वहीं घर में छोटी छोटी बातों को लेकर लड़ाई झगड़ा भी किया करते थे, जिससे सुहाना कश्यप मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान रहा करती थी।

          रोज-रोज के प्रताड़ना से तंग आकर खाया जहर

          परिजनों ने बताया कि 9 मई 2024 को शादी के सालगिरह के दिन ही सुहाना कश्यप ने रोज-रोज के प्रताड़ना से तंग आकर जहर का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

          चोरभट्ठी पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस

          सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतिका के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से बयान लिया गया। इसके बाद आरोपियों को उनके निवास चोरभट्ठी में होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

          पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

          जहां आरोपी पति गणेश राम कश्यप (29), सास शुकवारा बाई (55), जेठानी रेवती बाई (29), जेठ अनुपराम कश्यप (32) को अलग-अलग समय में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : महतारी वंदन की छांव तले सुकृति के सुनहरे कल की नींव

                    एक छोटी सी बचत, सशक्त भविष्य की बड़ी उड़ानरायपुर...

                    रायपुर : बाड़ी से निकली समृद्धि की राह, सपनों को मिली नई उड़ान

                    ड्रिप विधि से सब्जी की खेती ने बनाया ‘लखपति...

                    रायपुर : अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज

                    दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के...

                    Related Articles

                    Popular Categories