KORBA : पाटीदार भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं मतगणना अभिकर्ताओं की बैठक आयोजित…

          कोरबा (BCC NEWS 24): जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं श्रीमती सपना चौहान ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि दिनांक- 3 जून 2024, दिन- सोमवार को संध्या 4.00 बजे टी.पी. नगर स्थित पाटीदार भवन में कोरबा जिले के चारों विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं मतगणना अभिकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई है। अध्यक्ष द्वय ने बताया कि कोरबा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के सभी मतगणना अभिकर्ताओं, आर.ओ, ए.आर.ओ, सहित प्रमुख पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण सादर आमंत्रित है।

          बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फुलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर, मोहित केरकेट्टा, विधायक प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार, पार्षदगण, सभी ब्लाक अध्यक्ष, पूर्व एल्डरमेन आदि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। श्री जायसवाल ने समस्त मतगणना अभिकर्ता सहित समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों को समय पर उपस्थित होने की आग्रह किया है।



                    Hot this week

                    KORBA : जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण

                    न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गयाकोरबा (BCC NEWS...

                    KORBA : कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्टर आवास में किया ध्वजारोहण

                    कोरबा (BCC NEWS 24): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर...

                    Related Articles

                    Popular Categories