KORBA : वनकर्मी का दोस्त निकला चोर, दशगात्र कार्यक्रम में किया खर्च, बीट गार्ड के घर से 10 लाख की चोरी; 7 लाख कैश बरामद

              KORBA: कोरबा में वनकर्मी के घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने उसके ही दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 10 लाख रुपए की चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के पास से 7 लाख रुपए बरामद किए हैं। आरोपी ने कुछ पैसे दशगात्र कार्यक्रम में खर्च करना बताया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत वन परिसर कॉलोनी का है।

              जानकारी के मुताबिक, बीट गार्ड कमलेश कुमार ने कमलेश ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी तबीयत खराब होने पर वह बिलासपुर में भर्ती था। इस दौरान उसका परिवार साथ में था। वापस लौटने पर उसे पता चला कि उसके घर का पिछला दरवाजा टूटा हुआ है। चोरी होने का अंदेशा हुआ तो घर की छानबीन की, जहां पूजा रूम और बेडरूम में सामान बिखरा हुआ मिला।

              10 लाख कैश की चोरी, सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध युवक

              इस दौरान कैश रखे लगभग 10 लाख रुपए नहीं थे। इसके बाद उसे घर में चोरी होने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू की, जहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। इस दौरान एक युवक संदिग्ध रूप से बाइक में घूमता हुआ पाया गया।

              वनकर्मी के दोस्त पर हुआ संदेह

              फुटेज का आधार पर जांच की गई तो वह युवक कमलेश का ही दोस्त देवाशीष राय पर पुलिस को संदेह हुआ। उससे पूछताछ शुरू की गई तो उसने पहले तो इससे इनकार करता रहा, लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह मान लिया।

              आरोपी को पैसे रखे होने की थी जानकारी

              आरोपी ने बताया कि कमलेश के यहां उसका आना-जाना था। जब उसकी तबीयत खराब हुई और बिलासपुर में भर्ती कराया गया। इस दौरान कमलेश ने फोन कर उसे घर बुलाया था और उसे जानकारी थी कि पैसे कहां रखे हुए हैं। जब वह बिलासपुर इलाज कराने गया तब मौका देख देवाशीष राय ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

              बचे रुपयों से कार लेने वाला था आरोपी

              अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि पकड़ के आरोपी देवाशीष राय 10 लाख की चोरी की थी, जहां उसके कब्जे से 7 लाख बरामद किया गया। आरोपी ने बताया कि उसने उसके परिवार में किसी के दशगात्र कार्यक्रम सहित अन्य जगहों पर खर्च करना बताया। आरोपी ने बताया कि वह बचे हुए 7 लाख का एक चार पहिया वाहन लेने वाला था।


                              Hot this week

                              रायपुर : अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

                              सेंदूर नदी क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते 6...

                              Related Articles

                              Popular Categories