रायपुर : महिला के गले से सोने की चेन छीनी, चेहरे पर कपड़ा बांधकर पैदल आया लुटेरा, कुछ दूर आगे चला; फिर पलटकर झप्पटा मारा

        RAIPUR: रायपुर में एक महिला के गले से सोने की चेन की लूट हो गई। लूटेरा चेहरे पर कपड़ा बांधकर महिला के पास आया। कुछ दूरी तक महिला के आगे चला फिर पलट कर चेन में झपट्टा मारकर भाग गया।मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

        पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि, घटना सोमवार रात 9 बजे की है। डीडी नगर स्थित शिव विहार कॉलोनी में महिला का घर है। वो अपने घर के पास स्थित एक राशन दुकान पर सामान खरीदने जा रही थी। तभी एक युवक उसके पीछे पैदल चलकर आया। उसने चेहरे में स्कार्फ बांधा हुआ था। कुछ दूर आगे चलने के बाद युवक वापस पलटकर महिला के करीब आ गया।

        सोने की चेन लूटकर फरार

        उसने महिला के गले की चेन में झपट्टा मारकर लूट लिया। फिर तेजी से दौड़ते हुए मौके से फरार हो गया। महिला चिल्लाते ही रह गई। इस मामले में महिला ने डीडी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस आसपास मौजूद सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर की तलाश में जुट गई है।



                Hot this week

                रायपुर : आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच

                राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य...

                Related Articles

                Popular Categories