छत्तीसगढ़ : बलौदाबाजार हिंसा… महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक, कई अफसरों पर गिर सकती है गाज, CM ने पूछा- बैकअप क्यों नहीं था, उपद्रवियों ने कलेक्टर-SP दफ्तर; ​​​​2 दमकलों सहित 77 वाहन फूंके

              Baloda Bazar: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सतनामी समुदाय के प्रदर्शन के दौरान सोमवार को उपद्रवियों ने 75 बाइक, 20 कार और 2 दमकल वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। लोगों ने कलेक्ट्रेट में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसके बाद कुछ लोगों ने कलेक्ट्रेट में आगजनी की। इससे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए।

              उपद्रवियों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित ध्वजारोहण के पोल पर सफेद रंग का ध्वज लगा दिया था। मामले में अब तक पुलिस ने 150 लोगों को हिरासत में लिया है। अब इस मामले में अफसरों पर कार्रवाई हो सकती है। जिले में हुई हिंसा को लेकर CM विष्णुदेव साय काफी नाराज हैं।

              मुख्यमंत्री ने मंगलवार को रायपुर स्थित सरकारी बंगले में मीटिंग बुलाई, इसमें गृह मंत्री विजय शर्मा शामिल हैं। बैठक का मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इतनी बड़ी घटना हो गई आप लोगों तक जानकारी कैसे नहीं पहुंची? क्यों बैकअप नहीं रखा गया?

              उपद्रवियों ने बलौदाबाजार में कलेक्टर कार्यालय के सामने ध्वजारोहण पोल पर सफेद ध्वज लगा दिया।

              उपद्रवियों ने बलौदाबाजार में कलेक्टर कार्यालय के सामने ध्वजारोहण पोल पर सफेद ध्वज लगा दिया।

              प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। इसमें पुलिसकर्मियों सहित कुछ लोग भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद डिप्टी CM विजय शर्मा सोमवार देर रात घटनास्ठल पहुंचकर मौके का जायजा लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपद्रवियों की गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए हैं।

              घटना की सूचना मिलने पर डिप्टी CM विजय शर्मा सोमवार देर रात घटनास्थल पहुंचे थे।

              घटना की सूचना मिलने पर डिप्टी CM विजय शर्मा सोमवार देर रात घटनास्थल पहुंचे थे।


                              Hot this week

                              BIG NEWS: हैती में वार्षिक समारोह के दौरान भगदड़ से 30 लोगों की मौत, अचानक बारिश से बिगड़े हालात

                              पोर्ट-ओ-प्रिंस: हैती के सिटाडेल लाफेरियेर किले में एक वार्षिक...

                              रायपुर : जिले के अंतिम छोर तक पहुंची शासन की योजनाओं का लाभ

                              चुरेगांव में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजनरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories