छत्तीसगढ़ : बुआ-भतीजी की तालाब में डूबने से मौत, नहाते समय गहरे पानी में जाने से दोनों डूबी, गोताखोरों ने निकाला शव

              जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में तालाब में डूबने से बुआ और भतीजी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये दोनों नहाने के लिए गांव के ही तालाब गईं थीं। गहरे पानी में चली गईं जिससे दोनों डूब गईं। उनकी मौत हो गई। गोताखोरों ने शव निकाल लिया गया है। मामला भानपुरी थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, नम्रता ठाकुर (18) अपनी भतीजी प्रियंका ठाकुर (16) के साथ भानपुरी के ही तालाब में नहाने गई हुई थी। नहाने के दौरान प्रियंका गहरे पानी में चले गई, जिससे वह डूब रही थी। वहीं, उसकी बुआ भी उसे बचाने की कोशिश की और वह भी गहरे पानी में चली गई।

              परिजन मौके पर पहुंचे

              जिससे एक के बाद एक दोनों डूब गईं। कुछ देर बार जब वे घर नहीं लौटीं तो परिजन उन्हें ढूंढने के लिए पहुंचे। तालाब के किनारे उनके कपड़े समेत अन्य सामान रखे हुए थे। उन्हें अंदेशा हुआ कि वे पानी में डूब गई हैं। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंचीं।

              दोनों की बॉडी निकाल ली गई

              गोताखोरों ने करीब एक से डेढ़ घंटे तक तालाब में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। फिर एक-एक कर पानी से दोनों की बॉडी निकाल ली गई। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। रिपोर्ट के बाद दोनों के शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। दोनों के परिवार में मातम पसरा हुआ है।


                              Hot this week

                              रायपुर : वन विभाग की सतर्कता से टली हाथी-मानव संघर्ष की संभावित घटना

                              हाथियों को पत्थर मारने के वायरल वीडियो पर त्वरित...

                              रायपुर : घुघरी कला नाला व्यपवर्तन योजना के लिए 4.58 करोड़ रूपए स्वीकृत

                              200 हेक्टेयर में मिलेगी सिंचाई की सौगातरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories