T20 World Cup : केन विलियमसन ने कप्तानी छोड़ी, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी ठुकराया, टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में नहीं पहुंच पाई न्यूजीलैंड टीम

          Cricket News: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 में जगह बनाने से चूकी न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केएन विलियमसन ने टी -20 और वनडे की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को भी अस्वीकार कर दिया है।

          हालांकि, वह न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना जारी रखेंगे। केन विलियमसन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह समर सीजन में किसी विदेशी लीग में खेलने का मौका ढूंढ रहे हैं, जिसके चलते वह न्यूजीलैंड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट स्वीकार नहीं कर सकते हैं। वह अपने परिवार को समय देना चाहते हैं।

          विलियमसन ने आगे कहा कि न्यूजीलैंड के लिए खेलना उनके लिए बहुत बड़ी बात है। वह टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में आगे खेलना जारी रखेंगे।

          न्यूजीलैंड ने अब तक टी-20 और वनडे का वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है
          न्यूजीलैंड टीम पिछले तीन टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी और 2021 में फाइनल भी खेला था। हालांकि, न्यूजीलैंडने अभी तक टी-20 और वनडे का एक भी खिताब नहीं जीता है।
          न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के अनुसार एक अन्य क्रिकेटर लॉकी फर्ग्यूसन ने भी नेशनल क्रॉन्ट्रैक्ट लेने से मना कर दिया है।

          टी-20 में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी की है
          केन विलियमसन ने 40 टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी की है। इनमें 22 मैचों में टीम को जीत और 10 मैचों में हार मिली है, जबकि 8 मैच ड्रॉ रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने 75 टी-20 में टीम की कप्तानी की है, जिसमें 39 में जीत और 34 में हार मिली है। 1 मैच ड्रॉ रहा है। विलियमसन ने 91 वनडे मैचों में टीम की कप्तानी की है ओर 46 मैचों में टीम को जीत और 40 मैचों में हार मिली है।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories