रायपुर : मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

            रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि 23 जून को उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री साय ने कहा कि देश की एकता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘‘अद्वितीय प्रयासों’’ के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी है। श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की और एक मजबूत तथा समृद्ध राष्ट्र का सपना देखा। हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भारतीय राजनीति और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ ने राष्ट्रवाद और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को मजबूत किया। उनके विचार और आदर्श आज भी हमें प्रेरित करत हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए। हम एक समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।


                          Hot this week

                          कोरबा: छत पर सौर संयंत्र से बिजली खर्च में राहत की राह पर दादूराम गुप्ता

                          कोरबा (BCC NEWS 24): जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम...

                          रायपुर : सोया पनीर निर्माण से आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं बद्रिका पारस चन्द्रा

                          प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना ने बदले सपने...

                          Related Articles

                          Popular Categories