छत्तीसगढ़ : IED ब्लास्ट की चपेट में आए भाई-बहन, रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में गए थे, घर लौटते वक्त प्रेशर बम में पैर लगने से धमाका

              दंतेवाड़ा: जिले में प्रेशर IED की चपेट में आने से भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह दोनों अपने किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है।

              बताया जा रहा है कि मंगनार गांव के नजदीक ही नक्सलियों ने प्रेशर IED प्लांट किया था, जिस पर पैर लग गया और धमाका हो गया। दोनों का दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

              छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में प्रेशर IED की चपेट में आने से भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

              छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में प्रेशर IED की चपेट में आने से भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

              IED प्लांट कर मारने की साजिश रची

              जानकारी के मुताबिक युवक का नाम जुरूराम कतलामी है। ये बुधवार को अपनी बहन रूपा कतलामी और गांव के अन्य ग्रामीणों के साथ अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था, तभी नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए पहले से ही IED प्लांट कर मारने की साजिश रची थी।

              रात में परिजन घर पर ही इलाज किए

              धमाके में युवक के पैरों में गंभीर चोटें आई है। उसकी बहन भी घायल है। रात में परिजन घर पर ही इलाज किए। वहीं आज सुबह जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो दोनों को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। दंतेवाड़ा के ASP आरके बर्मन ने घटना की पुष्टि की है।


                              Hot this week

                              ​रायपुर : नारायणपुर के एकलव्य रचेंगे नई दिल्ली में इतिहास

                              जोनल राष्ट्रीय युवा संसद में छत्तीसगढ़ उपविजेता8 बच्चों का...

                              Related Articles

                              Popular Categories