रायपुर : बाल सुधार गृह से 10 नाबालिग बच्चे भागे, मर्डर-रेप के केस में थे बंद, पहले खिड़की की रॉड तोड़ी; फिर दीवार कूद गए

        पुलिस फरार बाल आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

        RAIPUR: रायपुर के माना स्थित बाल सुधार गृह से शनिवार सुबह करीब 4-5 बजे 10 नाबालिग बच्चे भाग गए। उन्होंने पहले खिड़की की ग्रील तोड़ी, फिर दीवार फांदकर फरार हो गए। नाबालिगों की संख्या ज्यादा होने से सुरक्षा में तैनात लोगों को भनक लग गई। सभी आरोपी हत्या और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में सुधार गृह में बंद थे।

        दरअसल, नाबालिगों ने कमरे की खिड़की के रॉड को पहले मोड़ा फिर उखाड़ दिया। इसके बाद वे एक-एक कर सुधार गृह से भाग गए। वहां के कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान जब शक हुआ, तो कमरों की जांच की, जिससे नाबालिग कमरे में नहीं मिले।

        आसपास खोजबीन के बाद पुलिस में शिकायत

        इस घटना के बाद वहां के कर्मचारियों ने आसपास बच्चों की खोजबीन की, लेकिन वे कहीं नहीं मिले। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस मामला दर्ज कर बाल आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

        कुछ महीने पहले भी भागे थे 7 नाबालिग

        माना बाल सुधार गृह से कुछ महीने पहले भी सुबह 6 बजे के समय 7 नाबालिग आरोपी भाग गए थे। वे सभी आरोपी भी इसी तरह ग्रिल तोड़कर भागे थे। हालांकि पुलिस में एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपियों को राजिम से गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था।



                Hot this week

                रायपुर : अवैध रेत एवं खनिज परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3 हाईवा और 5 ट्रैक्टर जब्त

                बम्हनीडीह, बिर्रा और शिवरीनारायण क्षेत्र में संयुक्त जांच, 8...

                Related Articles

                Popular Categories