छत्तीसगढ़ : रिश्ता हुआ कलंकित, जब अपने ही बन गए ‘आबरू के दुश्मन’; सौतेले पिता की शर्मनाक करतूत, अपनी बेटी को बनाया हवस का शिकार; पड़ोसी युवक के साथ मिलकर कई बार लूटी इज्जत

            सूरजपुर। जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. जहां सौतेले पिता और एक पड़ोसी ने नाबालिग दिव्यांग लड़की से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला ओड़गी थाना क्षेत्र का है.

            जानकारी के अनुसार, पीड़िता आंखों से दिव्यांग है जिसकी वजह से उसकी मां उसे घर पर सौतेले पिता के साथ छोड़कर काम पर चली जाती थी. इस दौरान मौका देख कर आरोपी सौतेला पिता और पड़ोस में रहने वाला एक युवक पीड़िता को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करते आ रहे थे. बार-बार की घटना से परेशान होकर बीते दिनों पीड़िता ने अपनी आपबीती अपनी मां को बताई. जिसके बाद उसकी मां के रिपोर्ट पर पॉस्को सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories